अकोला। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता, पत्रकार स्व. श्री मदनलाल अजमेरा के सुपुत्र जिला माहेश्वरी संगठन के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय द्वारिका रणुजा रुणीचा संगम संस्थान ट्रस्ट बीकानेर राजस्थान के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रचार प्रसार मंत्री डॉ नवलकिशोर अजमेरा को माहेश्वरी समाज ट्रस्ट ने 26 जनवरी को सम्मानित किया।
माहेश्वरी भवन में आयोजित गणतंत्र दिवस के 75 वें अमृत महोत्सव समारोह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब (भारत) भीलवाड़ा द्वारा स्व. श्री रामजस सोडाणी स्मृति में ‘जर्नलिस्ट आफ द ईयर’ अवार्ड के लिये डॉ. नवलकिशोर एम. अजमेरा का चयन किया गया।
इस उपलब्धि पर डॉ अजमेरा को माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकुमार पनपालिया के हाथों ध्वजारोहण अतिथि हेमा खटोड, प्रमुख वक्ता रुपाली चांडक की प्रमुख उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के प्रधान मंत्री विजय राठी, सदस्य दिपक राठी, प्रगति मंडल के आनंद डागा, वरिष्ठ प्रकोष्ठ के सचिव राजीव मूंंदड़ा, महिला मंडल की अध्यक्षा शिल्पा चांडक, नवयुवती मंडल की अध्यक्षा, वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मंचासीन थे।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.