नागपुर। ख्यात दंत चिकित्सक डॉ बरखा राठी को 20 जनवरी 2024 में मुंबई में आयोजित टॉप डेंटिस्ट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
फॅमडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक बहुत ही प्रतिष्ठित सम्मान के रूप में माना जाता है। फेमडेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड इन डेंटिस्ट्री की शुरुआत 2013 से हुई। वर्ष 2015 में एडवांस डेंटल हॉस्पिटल को बेस्ट टीम अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2022 में डॉक्टर बरखा राठी को एसोसिएट डेंटिस्ट ऑफ़ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया और वर्ष 2024 में भी उनको डेंटल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉक्टर बरखा राठी डेंटल इंप्लांट सर्जन है। वह अब तक 4500 से भी ज्यादा डेंटल इंप्लांट सर्जरी कर चुकी हैं। उनके मरीज उन्हें ‘दि स्माइल डिजाइनर’ के रूप में सम्मान देते हैं। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में वे अब तक कई अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में उन्हें उनकी नवीन इंप्लांट सर्जरी की तकनीक के लिए कॉपीराइट भी मिला है। इस नवीन तकनीक से वह 500 से भी ज्यादा इंप्लांट सर्जरी कर चुकी हैं।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.