कैसा रहेगा आपका नववर्ष – 2021

Date:

नववर्ष का स्वागत हम अत्यंत उत्साह से करते हैं, इस आशा के साथ कि यह वर्ष हमारे लिये आशा का नया आकाश लेकर आयेगा। वास्तव में देखा जाऐ तो यह सब सफलता-असफलता ग्रहों की स्थिति पर ही निर्भर होती है। तो आईये देखते हैं, ज्योतिष के आईने में कैसा रहेगा आपका नववर्ष 2021 तथा इसमें और अधिक सफलता के लिये क्या करें हम?

मेष

मेष

आपकी राशि के लिए प्रगति के अवसर हैं। आप धर्म कर्म यश कारोबार प्रतिष्ठा आर्थिक स्थिति से संतोष रहेगा। प्रगति व यश सफलता के अवसर है। स्थाई संपत्ति का विस्तार होगा। राजनीति वालों समाज सेवियों को सफलता मिलेगी। परिवार व स्वजनों से व्यवहार ठीक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। माता-पिता को पीड़ा रहेगी। संतान से संतोष रहेगा। कारोबार के लिए लम्बे प्रयास के योग संभव है।

20 फरवरी से राहु व मंगल के प्रभाव से तनाव, तंगाई व रोग से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार से मन मुटाव की स्थिति बन सकती है। शरीर व्याधि विदेश गमन तथा मित्रों से क्लेश आदि रहेगा। दिनाक 14 मार्च से 2021 से आपका समय अच्छा रहेगा। क्रय-विक्रय, इज्जत की वृद्धि, द्रव्य का लाभ, सुख तथा सम्पत्ति का विस्तार रहेगा।

विशेष – यह वर्ष व्यापारी, अधिकारी सर्विस वालों को कष्टकारक रहेगा। किसान विद्यार्थी सफल रहेंगे।
क्या करें – हनुमान की आराधना करें। राहु केतु आराध्य रहेंगे।


वृषभ

वृषभ

आपकी राशि पर ढैया का कुप्रभाव 17 फरवरी 2020 से समाप्त हो गया है। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होगा। आप पूर्ण आत्मबल से कार्य करें। संशय व भय से मुक्त होकर कार्य करें। क्रमश: प्रगति को प्राप्त करेंगे। 20 फरवरी 2021 से आपकी राशि पर राहु व मंगल का प्रभाव शरीर में फोड़ा फुन्सी रक्त विकार व्याधि शत्रुओं का भय मित्रों से विरोध करता है।

चोट आदि भी दे सकता है। मरण तुल्य कष्ट हो सकता है। अंगारक योग बन रहा है। अत: अंगारेश्वर की आराधना करें। दिनांक 12 मार्च 2021 से अगारक योग समाप्त हो जावेगा। मगर उसका कुप्रभाव रहेगा। इसमें भी शरीर कष्ट परिवार में विरोध व अन्य से भी व परिवार में या आपको बीमारी का भय रहेगा।

विशेष – व्यापारी किसान श्रमिक के लिए समय मध्यम है। विद्यार्थियों को परिश्रम आवश्यक है।
क्या करें – राहु केतु आराध्य हैं। बजरंगबली की आराधना करें तो वर्ष शुभ होगा।


मिथुन

मिथुन

आपकी राशि पर ढैया शनि का प्रभाव रहेगा। वैसे शनि आपकी राशि का मित्र है। वह स्वराशि का रहेगा। अत: विशेष चिंता की बात नहीं तथापि मन में भय संशय व दुविधाएं रहेगी। कार्य रुक-रुक कर चलेगा। शरीर में पेट के रोग व स्नायुवि कमजोरी रहेगी। राहु का वर्चस्व भी रहेगा। वर्षभर यह भी आपके लिए कष्ट कारक रहेगा।

अत: तनाव व तंगाई का आभास रहेगी। 20 फरवरी 2021 से 11/4 तक राहु+मंगल का प्रभाव रहेगा। यह समय अति कष्ट कारक रहेगा। इस समय में चोट आदि या फोड़ा रक्त विकार की सम्भावना रहेगी। गुरु आपके लिए 28/03 से आपको राहत दिलायेगा। क्रय विक्रय में लाभ, इज्जत की वृद्धि द्रव्य लाभ सुख सम्पत्ति की वृद्धि होगी।

विशेष -अधिकारी, किसान, श्रमिक, राजनेता संघर्ष में रहेंगे। विद्यार्थी को मध्यम फल रहेगा।
क्या करें – वर्ष में शनि व राहु आराध्य हैं। हनुमानजी या शिव आराधना श्रेष्ठ रहेगी।


कर्क

कर्क

कर्क राशि वालों का वर्ष अनुकूल है। प्रगति के अवसर हैं। यश, सफलता व पद प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे। स्वत: और पत्नी के स्वास्थ्य के लिए समय कमजोर है। पेट के रोग, शस्त्र चिकित्सा या एक्सीडेंट का भय रहेगा। विशेष रूप से 28/03 से गुरु अष्टम हो रहा है जो मित्रों के साथ क्लेश, चिकित्सा पर या और किसी अन्य कार्य में खर्च की अधिकता माता-पिता या पत्नी-बच्चों पर बीमारी के कारण से अधिक खर्च की सम्भावना रहेगी।

विशेष -वाहन का उपयोग सावधानी से करें। श्रमिक, सर्विस वाले व विद्यार्थी के लिए वर्ष अनुकूल है। व्यापारी व अधिकारी को मध्यम गुरु आराध्य है।
क्या करें क्या न करें – शनि की उपस्थिति व वक्री होने से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हनुमान उपासना तथा शनि शांति श्रेष्ठ रहेगी।


सिंह

सिंह

सिंह राशि वालों का समय अनुकूल है। आपके कारोबार में उन्नति के अवसर उत्तम हैं। यह वर्ष पद प्रतिष्ठा यश, सम्मान दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में विस्तार संतान से संतोष, पत्नी को पीड़ा, माता-पिता से संतोष रहेगा। आपको अभी शनि षष्ठम चल रहा है। यह शनि आपके लिए ठीक है। लाभ व राज्य के साथ स्नेह की वृद्धि, मित्र पक्ष की जय, धन लाभ, इच्छा मुताबिक सुख सम्पत्ति देने वाला है। अभी षष्ठं गुरु चल रह है। इससे शरीर व्याधि व मित्रों से अनबन करवा सकता है।

विशेष – किसान, श्रमिक, अधिकारी, सर्विस वालों, विद्यार्थी सफल होंगे।
क्या करें – गुरु की आराधना करें। 28/03 से आपका समय विशेष फल कारक रहेगा। आपको उन्नति-व्यापार आदि में लाभ के अवसर मिलेंगे। शिव आराधना करें।


कन्या

कन्या

कन्या राशि वालों को अब राहत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्रय विक्रय में लाभ, इज्जत की वृद्धि, द्रव्य लाभ, सुख सम्पत्ति की वृद्धि हो। अभी आपका समय ठीक चल रहा है। 28/03 से व्याधि और मित्रों से क्लेश हो सकता है। गुरु आराधना शुभ रहेगी। आपको राहु भी लाभ कारक चल रहा है। आपकाे पुत्र स्त्री तथा द्रव्य का लाभ कराता रहेगा।

विशेष – 22/04 से जोखिम के कार्य न करें। उसमें घाटा उठाना पड़ेगा। किसान, श्रमिक, सर्विस वालों को परिश्रम से सफलता, व्यापारी-अधिकारी जोखिम न उठाये।
क्या करें- शनि की उपासना व आराधना करें।


तुला

तुला

तुला राशि वालों को ढैया शनि का प्रभाव है। मगर आपकी राशि के लिए शनि प्रतिकूल नहींr है। स्वराशि का शनि आपकी राशि के मित्र भाव का होने से विशेष चिंता की बात नहीं है तथापि भय, संशय, दुविधा के साथ-साथ काम काज रूक-रूक कर होंगे। मगर गुरू भी चतुर्थ है। इससे भी घर में लक्ष्मी को नष्ट करवाने वाला सकता है। यह शरीर व्याधि तथा मित्रों के साथ क्लेश भी कराता है। 28/03/21 से गुरु पंचम हो जाए। इससे आपको प्रतिष्ठा, यश, द्रव्य लाभ, सुख सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। आपका समय अनुकूल रहेगा।

विशेष – किसान, श्रमिक व विद्यार्थी सफल रहेंगे। व्यापारी, अधिकारी व सर्विस वाले प्रसन्न रहेंगे।
क्या करें –
शिव व गणपति की आराधना करें।


वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। अब आपको धन यश सम्मान प्राप्त होगा और आपके कारोबार में वृद्धि व प्रगति के अवसर रहेंगे। मगर गुरु के कारण से शरीर व्याधि जिससे विदेशगमन तथा मित्रों के साथ क्लेश प्राप्त होंगे। परिवार में टकराव की स्थिति हो सकती है। 28/03/21 से गुरु आपकी राशि पर चतुर्थ होगा जिससे आपके या आपके परिवार में किसी भी बीमारी पर अधिक खर्च होने की सम्भावना रहेगी। 21/2/21 से राहु मंगल का प्रभाव 11/4 तक रहेगा, इससे खुजली, रक्त विकार, व्याधि, शत्रु भय, मित्रों से विरोध, मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है।

विशेष – प्रत्येक प्रकार की हानि हो सकती है। पत्नी, माता-पिता व संतान को कष्ट हो सकता है। श्रमिक किसान, सर्विस वाले सफल हो सकते हैं। व्यापारी अधिकारियों को वर्ष मध्यम रहेगा। वर्ष में राहु गुरु आराध्य रहेंगे।
क्या करें – वर्ष में हनुमान जी और श्रीगणेशजी की आराधना करें।


धनु

धनु

धनु राशि वालों को साढ़े साती में शनि का अंतिम चरण चल रहा है। शनि स्वराशि का है। अत: यह आने वाला समय राहत प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबार संभलने लगेगा किंतु मन में भय, संशय व दुविधाएं अभी भी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य बनेंगे। जमीन, जायदाद, प्रॉपर्टी से लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता के व पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने ही लोगों से धोखा खा सकते हैं। क्रय विक्रय में लाभ की वृद्धि एवं सुख तथा सम्पत्ति की वृद्धि होती है। राहु भी आपके अनुकूल है। यह वर्ष पुत्र सुख, स्त्री तथा द्रव्य लाभ करायेगा। 20/2/21 से 11/04 तक का समय विशेष ठीक रहेगा।

विशेष – व्यापारी अधिकारी व नेताओं को कष्ट, किसान, श्रमिक व सर्विस वाले, विद्यार्थियों का मध्यम समय रहेगा।
क्या करें – शिव व हनुमानजी की आराधना के शनि व गुरु आराध्य रहेगा।


मकर

मकर

आपकी राशि पर चल रही साढ़े साती अब द्वितीय चरण में है। मगर शनि स्वराशि का है। अपनी राशि मकर में होने से आपको चिंता की कोई बात नहीं है। जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी के विस्तार में व्यय उपयोगी रहेगा। लम्बे प्रवास के योग बनेंगे। जीवन में कभी कभी तंगाई का भी अनुभव होगा। राजकीय भय, मुकदमे आदि मामलों में भी खर्च से भय होगा। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार सोच समझकर करें हानि उठानी पड़ सकती है। शरीर स्वास्थ्य में स्नायुविक विकार रह सकता है। राहु+मंगल 20/2 से 11/04 तक राहु±मंगल पंचम रहेंगे तथा क्लेश, चोट आदि दे सकते हैं। गुरु 28/03 से आपको कई हद तक सब प्रकार से राहत देने वाला रहेगा। इज्जत, लाभ, सुख की वृद्धि होगी।

विशेष – अधिकारी, व्यापारी, किसान, श्रमिक के लिए समय मध्यम है। विद्यार्थी सफल रहेंगे।
क्या करें –
वर्ष भर शनि आराध्य रहेंगे। शनि शिव व हनुमानजी की आराधना करें।


कुम्भ

कुम्भ

आपकी राशि पर साढ़े साती का आरम्भ 18/02/20 से हो चुका है। स्व राशि का शनि होने से विशेष चिंता की बात नहीं है। स्थाई संपत्ति में विस्तार में व्यय होगा। भवन भूमि में व्यय होने का योग बन रहा है। 20/2/21 से 11/04 तक माता-पिता को शारीरिक कष्ट और कारोबार में अवरोध रहेगा और चतुर्थ राहु भी आपकी राशि पर है। चोट, व्रण,व्याधि, मित्रों से विरोध व जोखिम के कार्यों से दूर रहें। फिर भी पत्नी को पीड़ा व स्वयं के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। सावधानी से रहें। माता पिता को शारीरिक पीड़ा सम्भव है। कारोबार में आपको अच्छे सहयोग प्राप्त होंगे। स्त्री व संतान के सहयोग से लाभ प्राप्त होवे।

विशेष – व्यापारी, अधिकारी, सर्विस वाले सफल रहेंगे। किसान, श्रमिक व विद्यार्थियों को वर्ष मध्यम अधिक परिश्रम करना आवश्यक है।
क्या करें – शनि आराधना करते रहें। हनुमानजी की आराधना करें।


मीन

मीन

मीन राशि वालों का यह वर्ष सुख समृद्धि का रहेगा। पद वृद्धि और सम्मान प्राप्ति का योग है। परिवार में सुख-शांति और शुभ कार्य होने का योग है। सभी ग्रह प्रतिकूल है। वाहन मकान जमीन जायदाद विस्तार में व्यय होगा। आकस्मिक धन लाभ किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के योगदान से प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी को शरीर पीड़ा, माता को कष्ट, प्रॉपर्टी की अदला बदली सम्भव है। तनाव अशांति वैसे मीनराशि वालों को गुरु सहायता करने वाला है। राहु मंगल भी सहायक है। दिनांक 20/2/21 से 11/04 तक श्रेष्ठ समय रहेगा। पुत्र सुख, स्त्री तथा द्रव्य लाभ हो सकता है।

विशेष – व्यापारी अधिकारी व विद्यार्थी सफल होंगे। किसान, श्रमिक व सर्विस वाले प्रसन्न रहेंगे।
क्या करें – पूरे वर्ष राहु शुभ फल प्रदान करेगा।



Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...