Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
til kebabs

तिल सींक कबाब

जाने कैसे बनाए तिल सींक कबाब वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:

सामग्री

2 कप पोहे, 2 उबले आलू मैश किया हुआ, 1 कप सिके हुए तिल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, नमक, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स (स्वादानुसार), तेल तलने के लिए, 6-7 स्टिक्स (सींक) कबाब बनाने के लिए।

विधि

  • पोहे में पानी डालकर 10 मिनट रखिए। फिर पानी ड्रेन करके उसको हाथ से अच्छे से स्मैश कर लीजिए।
  • उसके अंदर मैश किए हुए आलू और बाकी पूरी सामग्री डालकर इसका एक अच्छा सा डो बना लीजिए।
  • अब बंबू स्टिक (सिक) लेकर उसके ऊपर कबाब के आकार के रोल बना लीजिए।
  • इसके ऊपर मैदे के पानी का (स्लरी) हल्का सा हाथ लगाकर थोड़े से तिल चारों तरफ से लगाकर डीप फ्राई कर लीजिए।
  • गरमा गरम तिल सींक कबाब तिल की चटनी और सॉस के साथ पेश करिए।