गर्मियां शुरू होते ही हर व्यक्ति के खाने में शामिल हो जाती है छाछ। गर्मियों के मौसम में छाछ और लस्सी जैसी देसी चीजों का सेवन शरीर में ठंडक बनाए रखने का काम करते हैं। आपने आज तक कई तरह की छाछ का स्वाद लिया होगा लेकिन आज हम आपके लिए लायें हैं छाछ की एक स्पेशल रेसिपी जो की है अफगानी छाछ। यह स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आइये जाने इसकी विधि।
सामग्री
आधा कप दही, डेढ़ कप पानी, आधा खीरा कद्दूकस किया हुआ, 8-10 ताजा पुदीने के पत्ते, काला नमक स्वादानुसार, आधा टी स्पून कालीमिर्च पाउडर व 4-5 बर्फ के टुकड़े
विधि
- एक ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े छोड़कर, सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
- अब इस छाछ को एक गिलास में डालकर कुछ टुकड़े बर्फ के डालकर पुदीने की पत्तियों के साथ गार्निश करें।
- अफगानी छाछ बनकर तैयार है। इसे ठंडा सर्व करें।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.