इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार- करी पत्ता

Date:

साउथ इंडियन डिशेज बनाते समय भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए आप भी करी पत्ते का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आयुर्वेद में ब्लड प्रेशर, बदहजमी और एनीमिया जैसी कई बीमारियों के इलाज में करी पत्ता का इस्तेमाल होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन की भरपूर मात्रा होती है। आइये जाने इसके अन्य लाभ।

करी पत्ते के गुण

  • करी पत्ते में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण होते हैं।
  • सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यह प्राकृतिक रूप से आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • 3-4 करी पत्ते को तुलसी पत्तियों के साथ सिलबट्टे पर अच्छी तरह से पीस लें और पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होगी।

सेवन के लाभ

  • करी पत्ते के रस में 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर गुड़ मिलाकर खाने से जी मिचलाने और उल्टी की समस्या में आराम मिलता है।
  • पेट खराब होने या डायरिया की समस्या होने पर भी यह मददगार साबित हो सकता है।
  • चोट लगने पर, त्वचा में खुजली हो, दाने निकल गए हों या स्किन में जलन हो रही हो तो यह कारगर हो सकता है। करी पत्ते में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं। यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक का काम करता है।
  • यह आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है इसलिए यह एनीमिया यानी खून की कमी की बीमारी को भी दूर करने में मदद करता है।
  • रोजाना करी पत्ता चबाने से या फिर करी पत्ते की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल के साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
  • इसका सेवन करने से यह आंखों की रोशनी बढ़ाकर मोतियाबिंद की समस्या होने से रोकने में भी मदद करता है।

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...