Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
madhu-bhutra-awarded

मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ का हुआ सम्मान

जयपुर। अखबार ‘खबर जयपुर की गलियों से’ एवं सह कार्यक्रम संयोजक रामदास राठी मेमोरियल ट्रस्ट जयपुर द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह 2024 में साहित्यकार मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ को सम्मानित किया गया।

प्रेसिडेंट राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं संस्थापक जयपुर स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड डॉ. के. एल. जैन एवं राजस्थान उच्च न्यायालय अधिवक्ता व नगर निगम ग्रेटर जयपुर के भवन निर्माण एवं संकर्म समिति के चेयरमैन जितेंद्र श्रीमाली द्वारा उन्हें मोमेंटो प्रदान किया गया।

श्री माहेश्वरी महिला परिषद् की अध्यक्ष ज्योति तोतला द्वारा पुष्प हार पहनाया गया और अखबार की ब्रांड एंबेसडर जोधपुर की सिद्धि जौहरी द्वारा जयपुर की साहित्यकार मधु भूतड़ा ‘अक्षरा’ को साहित्यिक सेवा एवं उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक दिलीप जाजू ब्यावर, प्रकाशचंद्र पोरवाल भीलवाड़ा, जयपुर जिला अध्यक्षा उमा सोमानी के साथ श्री माहेश्वरी समाज जयपुर के अध्यक्ष केदार भाला, संरक्षक सत्यनारायण काबरा (मा. न.), सीताराम मालपानी, सत्यनारायण काबरा (जे. डी. सुपारी), निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप बाहेती सहित 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

उक्त जानकारी देते हुए अखबार के प्रधान संपादक नीरज अजमेरा ने बताया कि किशन राठी, सुनीता पेरीवाल, कल्पना माहेश्वरी, नीरू अजमेरा, महेश भूतड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अहम भूमिका निभाई गई। इस कार्यक्रम में मधु अक्षरा की स्वरचित काव्य पुस्तक ‘एक पहल’ से मां शारदे का अभिनंदन किया गया।