माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर 2020

Date:

विशिष्ट सेवाओं के लिये समाज की विशिष्ट विभूतियों को प्रतिवर्ष “माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित करना “श्री माहेश्वरी टाईम्स” की परंपरा है। इसी श्रृंखला में वर्ष- 2020 की विभूतियों का फिर फैसला होगा और फैसले में अहम भूमिका निभाऐंगे आप जैसे प्रबुद्ध पाठक!

अपनी परम्परानुसार श्री माहेश्वरी टाईम्स समाज की उन विभूतियों को नववर्ष में माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर 2020 से सम्मानित करेगी, जिन्होंने किसी भी स्तर पर अपना विशिष्ट योगदान दिया है। यह सम्मान वास्तव में ऐसी विभूतियों की सेवाओं का सम्मान तो है ही, साथ ही इस अवसर पर श्री माहेश्वरी टाईम्स में प्रकाशित होने वाली उनकी सफलता की कहानी समाज की नयी पीढ़ी को कुछ नया और कुछ हटकर करने की प्रेरणा भी देगी, जिस पर समाज व राष्ट्र गर्व कर सके।


इस बार भी कई क्षेत्रों को सम्मान

श्री माहेश्वरी टाईम्स के प्रकाशन के साथ ही अवार्ड “माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर” की गरिमामयी शुरुआत भी हुई थी। लगभग 15 वर्ष की सफलता की इस यात्रा में श्री माहेश्वरी टाईम्स समाज की कई शीर्षस्थ हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष एक ही विभूति को सम्मानित किया जाता था। इससे कई सेवा क्षेत्र की विभूतियाँ सम्मानित होने से वंचित रह जाती थी।

अतः प्रबुद्धजनों के परामर्शानुसार गत 7 वर्ष से इसके स्वरुप को और भी वृहद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पृथक-पृथक रूप से माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर सम्मान दिया जाने लगा है। इसी श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों की शीर्ष विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।


इस बार भी फैसला आपके हाथ

“श्री माहेश्वरी टाईम्स” अपनी परम्परानुसार पाठकों से इस सम्मान के लिये उनका मत आमंत्रित करती है। यदि आप समाज की किसी भी ऐसी हस्ती को जानते हैं जिन्होंने किसी भी कार्य क्षेत्र में अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से समाज को गौरवान्वित किया है तो उनके नाम का प्रस्ताव संक्षिप्त जानकारी व संपर्क नंबर के साथ प्रेषित करें।

अपना यह प्रस्ताव आप ईमेल द्वारा भी प्रेषित कर सकते हैं। चयन समिति ऐसी विभूतियों में से माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर 2020 अवार्ड के लिये प्रत्याशियों का चयन करेगी। ईमेल में माहेश्वरी ऑफ़ द ईयर 2020 लिखना न भूलें।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Burberry is the First Brand to get an Apple Music Channel Line

Find people with high expectations and a low tolerance...

For Composer Drew Silva, Music is all About Embracing Life

Find people with high expectations and a low tolerance...

Pixar Brings it’s Animated Movies to Life with Studio Music

Find people with high expectations and a low tolerance...

Concert Shows Will Stream on Netflix, Amazon and Hulu this Year

Find people with high expectations and a low tolerance...