Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
Maheshwari-in-civil-service-exams

प्रशासनिक सेवाओं में फहरा माहेश्वरी परचम

अल्पसंख्यक होने के बावजूद माहेश्वरी समाज के युवा संघ लोक सेवा आयाग की प्रशासनिक सेवा जैसी परीक्षा में अपनी मेहनत व अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाने में पीछे नहीं हैं। इस बार की यूपीएससी में भी समाज के कई युवाओं ने सफलता हासिल कर पुन: यह सिद्ध कर दिखाया है।

धार। बदनावर की संस्कृति सोमानी ने यूपीएससी में 49वीं रैंक हासिल की है। वह धार के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी हैं। संस्कृति को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। उनकी इस कामयाबी पर धार में जमकर जश्न मना। बदनावर क्षेत्र से पहली बार कोई युवती यूपीएससी परीक्षा में सिलेक्ट हुई है।

सिलीगुड़ी। तारानगर के स्वर्गीय श्री शिवभगवान के सुपौत्र और वर्तमान में सिलीगुड़ी निवासी रजनीश व मधु खेमाणी के सुपुत्र चैतन्य खेमाणी ने यूपीएससी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) की महत्वपूर्ण परीक्षा में 158 वां स्थान प्राप्त किया। समस्त स्नेहीजनों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

जयपुर। श्री गंगानगर के भामाशाह स्व. श्री सुशील कुमार बिहाणी एवं श्रीमती किरण देवी बिहाणी की पौत्री एवं समाज सेवी मधुसूदन बिहाणी व श्रीमती नीता बिहाणी की सुपुत्री वेदिका बिहाणी ने यू.पी.एस.सी. (सी.एस.ई.) परीक्षा में 213 वां स्थान अर्जित किया है। इस उपलब्धि पर समस्त स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया।