Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
maya-maheshwari-awarded

माया माहेश्वरी सराहनीय सेवा से सम्मानित

भोपाल। गत दिनों 1996 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी और वर्तमान में प्रधान आयकर आयुक्त माया माहेश्वरी भोपाल को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सराहनीय सेवा प्रमाण पत्र 2024 से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान प्रत्यक्ष कर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व विशिष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि माया माहेश्वरी ने अपने कॅरियर में कई संवेदनशील प्रभार संभाले हैं और आयकर विभाग में छापे के मामलों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

हाल ही में 2022-24 तक आयकर आयुक्त (टीडीएस) के पद पर रहकर माइनिंग और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में करोड़ों की टैक्स चोरी उजागर की।