Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
omprakash kabra

विकास अधिकारी बनने पर ओमप्रकाश काबरा का सम्मान

भीलवाड़ा। पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश में 131 अतिरिक्त विकास अधिकारियों का विकास अधिकारी (आरआरडीएस) के पद पर प्रमोशन किया है। इनमें भीलवाड़ा जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी ओम प्रकाश काबरा भी शामिल हैं।

भीलवाड़ा जिले में अकेले श्री काबरा का ही प्रमोशन हुआ है। उनके कार्यग्रहण करने पर जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।