Thursday, April 2, 2026
11.1 C
London

राशिफल अक्टूबर 2020

जानिये राशिफल अक्टूबर 2020 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष:

यश माह में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, खर्च की अधिकता रहेगी। संपत्ति से सम्बंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी। संतान से सम्बंधित किए गए कार्यों से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गूढ़ रहस्यमय ज्ञान की प्राप्ति के योग रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

मेष
मेष

धार्मिक मांगलिक काम शुभकाम, देवदर्शन और ईश्वर के प्रति किए गए कार्यों में रूचि बनी रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में अनुकूलता मिलेगी और विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह सम्बन्ध होने के योग प्रबल बनेंगे। नवीन मित्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।


वृषभ:

इस माह आपको रुकावट के साथ कार्यों में सफलता प्राप्त करनी होगी। पाचन तंत्र एवं पेट की गैस से सम्बंधित कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान से सम्बंधित कार्यों में अनुकूलता मिलेगी। विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा।

वृषभ
वृषभ

समय की पाबन्दी रखेंगे, आर्थिक प्रकरण नहीं रुकेंगे एवं कार्य व्यवसाय, नौकरी आदि में प्रमोशन के योग बने रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी एवं भूमि, भवन, स्थाई संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। भाई, परिवारजनों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होगा।


मिथुन:

इस माह में आपके पुराने रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वाणी के कारण कुछ लोग आपसे नाराज़ हो जाएंगे। संतान से सम्बंधित कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा में मनचाहा रिजल्ट प्राप्त होगा। किसी देव विशेष की आराधना करेंगे और आप उनके कृपा पात्र होंगे।

मिथुन
मिथुन

जीवनसाथी से दूर रहने के योग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। झूठे आरोप का सामना करना पड़ेगा, किन्तु आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता मिलेगी। शासन में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, खर्च की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।


कर्क:

यह महीना आपको आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस माह में आपको संपत्ति से सम्बंधित प्रकरण में सफलता अर्जित होगी, विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। संतान से सम्बंधित कार्यों में विशेष सफलता के योग रहेंगे।

कर्क
कर्क

शिक्षा से सम्बंधित प्रकरणों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। पाचन तंत्र व पेट की गैस से सम्बंधित कष्ट का सामना करना पड़ेगा। विवाह सम्बन्ध होने के योग प्रबल रहेंगे। लम्बी यात्रा के योग रहेंगे, जैसी आय होगी उसी अनुपात में खर्च करेंगे। मित्रों से भेंट होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।


सिंह:

इस माह में आप चुनौती भरे कार्यों को हाथ में लेंगे और सफलता अर्जित करेंगे। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मन में बेचैनी ज़रूर बनी रहेगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

सिंह
सिंह

राजनितिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। यश मिलेगा, राजकीय सम्मान प्राप्ति के योग होंगे। सुस्वाद नमकीन व्यंजन का लुत्फ़ उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन की अनुकूलता रहेगी, परन्तु दिया हुआ धन परेशानी में आ सकता है।


कन्या:

यह माह आपके लिए शुभ एवं लाभकारी सिद्ध होगा। संपत्ति से सम्बंधित प्रकरण में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे। भाई, परिवारजनों का स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। संतान से सम्बंधित कार्यों में रुकावट के साथ सफलता प्राप्त होगी।

कन्या
कन्या

मानसिक तनाव बना रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा। मित्रों का सहयोग व नवीन शोध की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। शुभ सन्देश प्राप्त होगा, कर्ज लेना लाभकारी सिद्ध होगा।


तुला:

यह माह अभीष्ट कार्य में सफलता प्रदान करेगा, अचानक बड़ा काम करेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ, नौकरी मिलने के योग एवं नवीन कार्य व्यवसाय के योग प्रबल रहेंगे। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग रहेंगे। मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

तुला
तुला

संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक एवं शुभ कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। रुका हुआ धन मिलने के योग रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम का उचित परिणाम प्राप्त होगा।


वृश्चिक:

यह माह आपको ख़ुशी प्रदान करने वाला रहेगा। जीवनसाथी से मतान्तर के योग रहेंगे, आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

न्यायालय से सम्बंधित रुके हुए कार्य में विजय प्राप्त होने के योग रहेंग। मकान सुख, वाहन सुख की प्राप्ति के योग रहेंगे। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विशवास करना आपके लिए हानिकारक होगा। विरोधी नित नई योजना तो बनाएँगे परन्तु वह सफल नहीं हो पाएंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी।


धनु:

यह माह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। आपके प्रभाव एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। नौकरी में पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग रहेंगे। बच्चों एवं जीवन साथी से वैचारिक मतान्तर का सामना करना पड़ेगा। अचानक लम्बी यात्रा के योग रहेंगे।

धनु
धनु

उधार देना आपको हानिकारक सिद्ध होगा, खर्च की अधिकता रहेगी। नवीन कार्य व्यवसाय आय के साधनों में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के साथ की चिंता बानी रहे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता चरण छू लेगी।


मकर:

यह माह आपको विशिष्ट फल प्रदान करने वाला होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। विवाह समारोह में भाग लेंगे। लम्बी धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। परिवार में भी मांगलिक प्रसंग आएगा। विवाह सम्बन्ध की रूपरेखा तैयार होगी। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम देने वाला होगा।

मकर
मकर

व्यापार व्यवसाय में चुनौती के साथ सफलता प्राप्त होगी। संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेंगे। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों का निपटारा होगा। ऋण लेना लाभकारी सिद्ध होगा, विशिष्ठजनों से भेंट होगी।


कुम्भ:

यह माह आपको उन्नति के अवसर प्रदान करने वाला होगा। शुभ-समाचार मिलेगा। संतान से सम्बंधित कार्यों से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा एवं स्थानांतरण के योग रहेंगे। मेहमान के आने से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कुम्भ
कुम्भ

विपरीत योनि के प्रति रुझान बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। क्रोध, विवाद से दूर रहें, अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु पक्ष से परेशानी बनी रहेगी परन्तु अंततः विजय आपकी ही होगी। लम्बी यात्रा के योग बनेंगे। माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।


मीन:

यह माह आपको नए लोगों से भेंट, बौद्धिक कार्यों में लाभ, अधिकारियों का सहयोग एवं व्यापार में सुधार प्रदान करने वाला होगा। उन्नति के अवसर से आय बढ़ेगी। न्यायालयीन प्रकरणों में सफलता मिलेगी।

मीन
मीन

दूरदर्शिता एवं त्वरित निर्णय लेने से आपको स्थाई संपत्ति से सम्बंधित प्रकरण में विशेष सफलता अर्जित होगी। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा, व्यस्तता अधिक बनी रहेगी। झूठे आरोप का सामना करना पड़ेगा। संतान के कार्यों से प्रसन्नता रहेगी। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता अर्जित होगी।


Click here to download SMT app

Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img