महिला संगठन ने “शक्ति यज्ञ” में दी “समिधा”

Date:

अभा माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गत 26 से 28 जुलाई तक नई दिल्ली में अपनी तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं यूथ फेस्टिवल “समिधा” का आयोजन किया गया। ‘युवा शक्ति का आवाह्न-करें राष्ट्र का नवनिर्माण’ की थीम पर इसका आयोजन दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के संयोजन में तेरापंथ भवन, छतरपुर नई दिल्ली में हुआ। संगठन का आगामी कार्यक्रम ‘संगम’ सोमनाथ में आयोजित होगा।

समारोह का शुभारंभ गत 26 जुलाई को शाम 5 बजे दीप प्रज्वल्लन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रधान अथिति के रूप में महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गग्डानी, अभा माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सोनी, भीलवाड़ा(राजस्थान) के सांसद सुभाष बहेड़िया तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक किरण माहेश्वरी तथा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोमानी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यात उद्योगपति गोपाल तापड़िया तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में महिला संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री आशा माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष सुशीला काबरा, महिला संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी प्रमुख शोभा सादानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांता गगरानी तथा सहसचिव शर्मीला राठी उपस्थित थीं।  स्वागत अध्यक्ष अभामा महासभा के पूर्व सहमंत्री राजकुमार टावरी थे।

कार्यक्रम की व्यवस्था दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष किरण लढ़ा तथा महामंत्री श्यामा भांगड़िया के नेतृत्व में प्रदेश टीम ने संभाली। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आमंत्रित थे, लेकिन वे किसी व्यस्तता के कारण उपस्थ्ति नहीं हो सके।

समाज तब समर्थ व शक्तिशाली होगा, जब उसकी युवा शक्ति समर्थ व संस्कारवान हो। इसी लक्ष्य में अभा माहेश्वरी महिला संगठन ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के शक्ति यज्ञ में इस आयोजन के माध्यम से “समिधा” दी।

यदि इसने उन्हें उनकी रूचि के साथ संस्कारों का पाठ पढ़ाया तो प्रथम बार अपने ही प्रयासों से नवयुवतियों के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित कर उनके विकास में “समिधा” देने की भी नई शुरुआत की गयी।

नृत्य व गीत-संगीत से शुरुआत:

शुभारम्भ के पश्चात पाँचो अंचलो द्वारा सन्देश गान की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। इसके पश्चात मेजबान दिल्ली प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। दिल्ली प्रदेश की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। उपस्थित अतिथिगणों ने अपने मार्गदर्शन उदबोधन दिए।

रात 8 बजे नृत्य प्रतियोगिता नूपुर की झंकार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न अंचलों द्वारा विभिन्न विधाओं में अपने नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इसमें प्रथम पश्चिमांचल, द्वितीय उत्तरांचल तथा तृतीय मध्यांचल रहा। प्रतियोगिता संयोजक सुकृति समिति प्रभारी सोनाली मूंदड़ा थीं।

प्रथम सत्र में निम्बाकाचार्य में आशीवर्चन:

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आयोजन इसी दिन प्रातः 9.30 बजे प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ। शुभारंभ एवं मंगलाचरण जगतगुरु श्री निम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य श्री “श्रीजी” महाराज द्वारा किया गया। आशीवर्चन में आपने कहा की आध्यात्मिक शक्ति से संपन्न नारी ही सर्वगुण संपन्न है। आने वाली पीढ़ी को नारी का सम्मान करना सिखाए तो विवाह विच्छेद व बलात्कार जैसी घटनाएँ नहीं होंगी।

इस अवसर पर पद्मश्री रामेश्वरलाल काबरा एवं माँ रातनीदेवी काबरा का अभिनन्दन किया गया। सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित साहित्यकार, कवि, शिक्षाविद रामनिवास जाजू, राजकुमार करवा व राजेंद्र सोनी ने भी विचार रखे। शाम के सत्र में ‘सर्जन-सीड कैपिटल पिचिंग’ का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वावलम्बी महिलाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखकर मार्गदर्शन व ऋण सुविधा दी जाएगी।

इसी अवसर पर विषय पंचतत्व पर प्रतियोगिता ‘वॉल आर्ट’ का आयोजन तथा स्मारिका प्रतिबिम्ब का विमोचन भी हुआ। इस स्मारिका की मुख्य संपादक सरोज दम्मानी तथा सहसंपादक वंदना माहेश्वरी,स्वाति मूंदड़ा एवं प्रभा जाजू हैं।

स्टार्टअप को प्रोत्साहन की शुरुआत:

अभा माहेश्वरी महिला संगठन ने आपने इस आयोजन के माध्यम से समाज की नवयुवतियों के “स्टार्टअप” को सहयोग देने की नई शुरुआत की गयी। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गग्डानी ने बताया की संगठन इसकी लगभग 2 माह से तैयारी कर रहा था। इसके लिए संगठन ने अपने ही स्तर पर प्रयास कर 9 लाख रूपए की राशि एकत्र की और स्टार्टअप प्रोजेक्ट आमंत्रित किये गए।

इसमें कुल 12 प्रोजेक्ट आये। इनमे से 6 का इस आयोजन में प्रस्तुति के लिए चयन हुआ। इनका चयन फाइव पैसा डॉट कॉम के सीईओ प्रकाश गगरानी, गैलेक्सी इम्पैक्ट के डायरेक्टर अंकित डागा, स्टार्टअप डायरेक्टर गिरीश सोडानी तथा फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर अमिरुद्ध दम्मानी की 4 सदस्यीय चयन समिति ने किया। प्रथम दिवस को ही मंच पर इन चयनित स्टार्टअप की प्रस्तुति हुई।

इनमे से 4 का सहयोग हेतु चयन हुआ। यहाँ चयन समिति में प्रकर्ष गगरानी किन्ही कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर प्रातः 10 से 6 बजे तक इन चयनितों को स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। निर्णायकों द्वारा ही स्टार्टअप की सहयोग राशि का इनमे आवश्यक्तानुसार वितरण किया गया। श्रीमती गग्डानी ने बताया की यह तो शुरुआत है, कई आर्थिक सहयोगी इस योजना से जुड़ रहें हैं और संगठन द्वारा स्टार्टअप को सतत सहयोग दिया जायेगा।

फन स्ट्रीट से अगले दिन की शुरुआत:

अगले दिन की 27 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 से 9 बजे तक स्टेपल वेंचर के गिरीश सोडानी के सहयोग से आयोजित फन स्ट्रीट से हुई। इसमें महिलाओं ने भूले बिसरे खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ और इसका समापन 1 बजे हुआ। प्रधान अतिथि के रूप में वि.आ.रा. कार्यसमिति सदस्य गीता तोतला तथा समाजसेविका साधना सोमानी एवं सम्मानीय अतिथि के रूप में महिला संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरला काबरा तथा राष्ट्रीय सहसचिव मंजू कोठरी उपस्थित थे।

इसमें प्रातः 10 से 11 बजे तक महिला ट्रस्ट की बैठक का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व विभिन्न्न प्रदेशों की रिपोर्टिंग का आयोजन हुआ। प्रातः 11 से 2 बजे तक युवतियों को निखारने के लिए वर्कशॉप का आयोजन हुआ।

इसमें वैलनेस कोच अंजलि कोठरी, इमेज कंसलटेंट सुश्री समीर गुप्ता, डायटीशियन डॉ. तपस्या मूंदड़ा तथा मनोविशेषज्ञ डॉ. तुलिका तलवार ने मार्गदर्शन दिया।

संस्कृति को समर्पित द्वितीय व तृतीय सत्र:

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दोपहर 3 से 5 बजे तक नाट्य स्पर्धा कही- अनकही का आयोजन हुआ। इसमें मुंशी प्रेमचंद के “ज़िन्दगी एक नाटक” तथा रविंद्रनाथ टैगोर के 4 नाटकों आदि प्रसिद्ध नाटकों का मंचन हुआ। प्रथम दक्षिणांचल, द्वितीय मध्यांचल व तृतीय उत्तराँचल रहा। प्रधान अतिथि वि.आ.रा. कार्यसमिति सदस्य लता मोहता तथा सम्मानीय अतिथि रा. उपाध्यक्ष महिला संगठन शैला कलंत्री व राष्ट्रीय सहसचिव मगल मर्दा थीं।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में केंद्र की महिला बाल विकास व वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अतिविशिष्ठ अतिथि थीं। प्रधान अतिथि राष्ट्रीय समिति संयोजिका प्रमिला चोला व दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष आशा रांदर तथा सम्मानीय अतिथि महिला संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमला साबू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति राठी व राष्ट्रीय सहसचिव प्रकाश मूंदड़ा थीं।

इसमें राष्ट्रीय समिति प्रभारी गिरिजा सारडा के संयोजन में सांय 7 बजे से सुश्रिता नारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 राउंड में हुआ।

पुरस्कार वितरण के साथ समापन:

अंतिम दिवस 28 जुलाई को सुकृति समिति के संयोजन में प्रातः 7 से 8 बजे तक डॉ. गोविन्द के मार्गदर्शन में बॉलीवुड व कत्थक योगा का आयोजन हुआ। समापन पर युवा पीढ़ी को अपने लोक संगीत में रूचि जागृत करने हेतु सभी अंचलो की टीमों द्वारा लोक संगीत गायन जैसे महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थान के कल्याण धनी, डिग्गीपुरी का राजा आदि की प्रस्तुति दी गयी। दूसरे राउंड में बॉलीवुड के गोल्डन युग की सुप्रसिद्ध गायिकाओं के गीतों का फ्यूज़न प्रस्तुत किया गया।

इसमें प्रथम स्थान पूर्वांचल, द्वितीय पश्चिमांचल व तृतीय मध्यांचल रहे। इसके पश्चात प्रातः 8 से 9 बजे तक त्वरित बुद्धि की प्रतियोगिता ट्रेज़र हंट आयोजित हुई। इसमें प्रथम दक्षिणांचल व द्वितीय पश्चिमांचल रहा। इस आयोजन का समापन सत्र इसी दिन प्रातः 10 बजे हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी उपस्थित थे। विशेष सहयोगी एवं मुख्य अतिथि के रूप में अभा माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष राजकुमार काल्या व महामंत्री प्रवीण सोमानी उपस्थित थे।

सम्मानीय अतिथि महिला संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरमा लड्ढा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता मोदानी व सहसचिव फूलकुंवर मूंदड़ा थीं। इस अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रातः 10 . 30 से दोपहर 12 . 30 बजे तक गायन स्पर्धा(सुर और साज) का आयोजन हुआ। दोपहर 1 बजे से आयोजित समापन समारोह में विभिन्न सपर्धाओं के पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस आयोजन के विशेष सहयोगी अशोक झंवर, नंदकिशोर बाहेती, राजकुमार करवा, गोविन्द मूंदड़ा तथा रमेश लड्ढा थे।

समितियों ने संभाली व्यवस्था:

इस आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की गई थीं, जिन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी संभाली। इसमें यातायात व्यवस्था श्याम चांडक, नवीन सारडा, वित्त समिति व्यवस्था में राधा चांडक, आशा रांदर, ममता बागड़ी, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था- दक्षिणी क्षेत्र वीणा काबरा, गरिमा जाजू, दीपा मूंदड़ा, निकिता जाजू, आवास पूर्वी क्षेत्र में वंदना समदानी, रीटा सोनी, नीरू लाहोटी, ममता बागड़ी, भोजन व्यवस्था उत्तरी क्षेत्र व द्वारका क्षेत्र में राधा दम्मानी, सुमन राठी, उर्मिला होलानी, मीनू कोकटा, ममता सारडा, शोभा मंत्री, प्रीती कल्याणी, प्रतिभा तोषनीवाल, सभागार व्यवस्था उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र अंजू बियानी, रेखा कालानी, वीणा करनानी,आरती तापड़िया, संतोष फलोड, मंच व्यवस्था पश्चिमी क्षेत्र में सरोज दम्मानी, संगीता कासट, लक्ष्मी बाहेती, संतोष तोषनीवाल, विद्या काबरा, आराधना लाहोटी, सांस्कृतिक समिति मधु मूंदड़ा राजश्री मोहता, पंकज लोहिया, उर्वशी साबू, इंदु लड्ढा, सुनीता लड्ढा, सुधा करनानी, स्टॉल मेला व्यवस्था- नोएडा क्षेत्र में सरिता सोनी, संगीता चांडक, संगीता तोतला, प्रभा राठी आदि को जिम्मेदारी दी गयी।

दिल्ली प्रदेश ने की सफल मेज़बानी:

इस कार्यक्रम के आयोजन की ज़िम्मेदारी दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन ने अध्यक्ष किरण लड्ढा, महामंत्री श्यामा भांगड़िया तथा कोषाध्यक्ष राधा चांडक ने नेतृत्व में ली थी। कार्यक्रम संरक्षक प्रतिभा जाजू थी। संरक्षक मंडल में राष्ट्रीय सहसचिव उत्तराँचल शर्मीला राठी, संस्थापक अध्यक्ष विनीता बियानी तथा राष्ट्रीय प्रभारी सुलेखा समिति मंजू मांधना शामिल थी।

संगठन की परामर्श समिति सदस्याओं सहित संगठन मंत्री – सुनीता मूंदड़ा, समस्त उपाध्यक्ष- आशा रांदर, कविता समदानी, पूनम तोषनीवाल, सुधा डागा, सहसचिव- इंदु लड्ढा, वीणा काबरा, अंजू सोमानी, सुनीता झंवर, प्रचार-प्रसार मंत्री- उमा सोनी, प्रकल्प प्रमुख- राजश्री मोहता, सांस्कृतिक मंत्री- मधु मूंदड़ा एवं विभिन्न समितियों की प्रभारी व समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ इस आयोजन में समर्पित भाव से योगदान देकर इसे सफलता के शिखर पर पहुँचाया।

ये रहे विशेष सहयोगी:

समाज के सहयोगी बंधुओं के बिना कार्यक्रम सफलता के सोपान नहीं चढ़ता। इस कार्यक्रम की सफलता में राधाकिशन सोमानी, रामचंद्र राठी, अशोक राठी, अशोक झंवर, नंदकिशोर बाहेती, राजकुमार करवा, गोविन्द मूंदड़ा, प्रदीप करनानी, कमल लखोटिया, किशोर बाहेती, रमेश लड्ढा, राधेश्याम भांगड़िया, हेमराज जगोटिया, शंकर मूंदड़ा, सोहनलाल चांडक, मदन मूथा, कमल नयन मालू, शैलेश, मयंक, महेंद्र लढा, राम राठी, ओम तापड़िया, नवीन सारडा, श्याम चांडक, आनंद जाजू, कैलाश सारडा, घनश्याम सोनी, सुनील कोगटा, रमेश दम्मानी, भगवत मंत्री, विजय सोनी, नटवर बजाज, राजेश लड्ढा, अशोक करनानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक शक्ति यज्ञ था ‘समिधा’- गग्डानी

महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गग्डानी ने इस आयोजन के ओचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की समिधा एक शक्ति यज्ञ सुश्रिता नारी निर्माण में एक विशिष्ट आहुति है। सभी अंचलों से आई 200 से अधिक नारियों को वर्कशॉप आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सर्वगुण संपन्न बनाना इस यज्ञ का मूल उद्देश्य है।

संस्कृति के संक्रमण काल में युवाओं को आधुनिकता के साथ-साथ परम्पराओं, प्रथाओं एवं अपनी संस्कृति से परिचित कराना इस शक्ति यज्ञ का मुख्य अनुष्ठान है। जब हम आकर्षक ढंग से आज की पीढ़ी के सामने अपनी महान परंपरा रखेंगे, तभी वह उसे समझ पायेगी। इसके माध्यम से हमने युवा वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।

सर्वप्रथम बार स्टार्टअप को अपने ही कोष से सीड मनी का सहयोग देकर हमने युवाओं के आर्थिक विकास में योगदान की नयी शुरुआत भी की है।


Subscribe us on YouTube

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...