अहमदाबाद। माहेश्वरी समाज पलाना खुर्द का स्नेह मिलन समारोह गत दिनों आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी छीतरमल असावा ने की। इस अवसर पर रामजस बाबुलाल सत्यनारायण सोमानी सम्मानित हुए। उन्हें माहेश्वरी समाज पलाना में भूदान करने के लिए स्मृति चिन्ह एवं भामाशाह सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में माहेश्वरी समाज पलाना के रामनिवास, कन्हैयालाल, दिलीप कुमार, रमेश चन्द्र, राजकुमार मंडोवरा, मांगीलाल मालीवाल, ओम चांडक, प्रकाश मालू, सत्यनारायण बाहेती, शांतिलाल ओमप्रकाश सोमानी आदि समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर स्नेह भोज भी आयोजित किया गया।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.