Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
seva sadan pushkar news

Seva Sadan Pushkar ने तीसरी संतान दी 50 हजार की एफडी

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर (Seva Sadan Pushkar) द्वारा माहेश्वरी समाज की घटती जनसंख्या की समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा फैसला लिया है। इसमें सेवा सदन द्वारा समाज में तीसरी संतान होने पर 50,000/- रुपये की एफडी दी जा रही है।

इसी के तहत अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा के निर्देशानुसार भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में तीसरी संतान होने पर सात परिवारों को 50-50 हजार रुपये की फिक्स डिपोजिट प्रदान की गई।

इस दौरान महासभा कार्यसमिति सदस्य कैलाश कोठारी, पुष्कर सेवा सदन उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, पुष्कर सेवा सदन कार्यकारणी सदस्य सुरेश कचौलिया, संजय जागेटिया, विशेष आमत्रिंत सदस्य रमेश राठी, मनोहरलाल अजमेरा, कृष्णगोपाल सोडानी, लक्ष्मीनारायण काबरा, अशोक चेचाणी, पंकज पोरवाल सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

पुष्कर सेवा सदन उपाध्यक्ष अनिल बांगड ने बताया कि यह फैसला सदन की वार्षिक साधारण सभा में लिया गया, जहां समाज के लोगों ने घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। यह एक प्रोत्साहन योजना है जो समाज के सदस्यों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। तीसरी संतान होने पर प्रोत्साहन एवं सम्मान स्वरुप फिक्स डिपोजिट प्राप्त करने के लिए जिले के काछोला, पिपलुन्द, आरजिया सहित भीलवाडा नगर से अभिभावक व परिवारजन उपस्थित रहे।

पुष्कर ट्रस्ट की यह योजना वर्तमान में संचालित है एवं पात्रजन आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के साथ ही सेवा सदन सदैव ही सेवा कार्यों में अग्रणी रहकर विभिन्न स्थानों पर भवन व भोजनशाला, विधवा पेंशन व जन सेवा के माध्यम से सहयोग करता आ रहा।