Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!

शोभा लोया भास्कर वूमन अवार्ड से सम्मानित

दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित “वूमन भास्कर अवार्ड” विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मानने वाली महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। वर्ष 2019 का सम्मान समारोह हाल ही में नागपुर स्थित वसंतराव देशपांडे हॉल में आयोजित हुआ। इसमें नागपुर निवासी शोभा लोया जो 15 वर्षों से ताना बाना एग्जीबिशन का आयोजन करती आ रही हैं को स्मॉल बिज़नेस केटेगरी में दैनिक भास्कर वूमन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर द्वारा यह आयोजन 11 वर्षों से किया जा रहा है। इसमें प्रथम बार किसी माहेश्वरी महिला को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।


Subscribe us on YouTube