बूंदी। अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के तत्वाधान में नाथद्वारा में नवनिर्मित ‘श्रीनाथ भवन’ का लोकार्पण व भामाशाह सम्मान समारोह 27 जनवरी को होगा जिसके लोकर्पणकर्ता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।
सदन के विशेष आमंत्रित सदस्य संजय लाठी ने बताया कि सेवा सदन के विस्तार योजना के तहत होने वाले समारोह में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी की उपस्थिति रहेगी। श्रीनाथ भवन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज जयपुर के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा होंगे।
विशिष्ठ अतिथि राजसमंद की सांसद दीया कुमारी, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, माहेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सुन्दर सोनी सहित समाज के प्रमुख भामाशाह, प्रसिद्ध उद्योगपति जनप्रतिनिधि व अग्रिम संगठनों के विशिष्ठ पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत 26 जनवरी को सुबह 9 बजे हवन पूजा से होगी।















Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.