अमरावती। जापान में आयोजित एशियन पेसिफिक चिल्ड्रन कन्वेंशन के लिए जेसीआई नेशनल हेड क्वार्टर द्वारा हर वर्ष समूचे भारत से केवल छह बच्चों का चयन किया जाता है। इसमें इस बार उत्कर्ष राठी का चयन हुआ है। यह चयन बच्चों के स्क्रेब बुक और उम्र 11 वर्ष तक के परफॉर्मेंस पर होता है।
उत्कर्ष दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमरावती के होनहार छात्र हैं। वह पढ़ाई, खेल-कूद, नृत्य, गीत-संगीत, नाटिका आदि हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी के तहत ऑल राउंडर श्रेणी में उत्कर्ष का चयन जापान के लिए किया गया।
उत्कर्ष ब्रिजलाल बियानी साइंस कॉलेज के उप-प्राचार्य सीताराम राठी एवं जेसीआई राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी संगीता राठी के सुपुत्र हैं।
इसके पहले 2016 में इनकी सुपुत्री कु. उन्नति राठी स्वयं जापान गई थी एवं अभी वह ब्रिज क्लब इंडिया की सेंट्रल झोन कोऑर्डिनेटर हैं।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.