Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
mexican-dosa

मैक्सिकन डोसा

जाने कैसे बनाए मैक्सिकन डोसा वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:

स्टफ़िंग के लिए

बेक्ड बींस 1 टिन, टमाटर का सॉस पाव कप, टोबेस्को साॅस आधा टीस्पून, लाल मिर्ची पाउडर 1 टीस्पून, नमक, चीनी, काली मिर्ची पाउडर स्वाद अनुसार, क्रीम पाव कप।


अन्य सामग्री

पतली लंबी कटी पत्ता गोभी आधा कप, लंबे मोटे कसी हुई गाजर आधा कप, बारीक कटे हरी प्याज पाव कप, कसा चीज 100 ग्राम, या फिर चीज सॉस एक कप।


विधि

  • डोसे को बनाकर उससे बेलन की सहायता से (U ) का आकार दे दे। फिर उसमें स्टाफिंग की सभी सामग्री मिला कर गरम करेंके भरें।
  • ऊपर से पत्ता गोभी, गाजर और हरी प्याज मिलाएं।
  • डोसे के शेल के अंदर पत्ता गोभी का थोड़ा मिश्रण भरकर उस पर स्टफिंग का मसाला भरें। ऊपर से थोड़ा कसा हुआ चीज या चीज सॉस डालें।

सालसा डीप

4 टमाटर, 2 प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन-मिर्च की पेस्ट 1 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून, जीरा पाउडर 1 टीस्पून, ओरेगानो आधा टीस्पून, नमक स्वाद अनुसार, टमाटर का सॉस पाव कप, बारीक कटा धनिया या पार्सली एक चम्मच।


विधि

  • 2 प्याज और 2 टमाटर को एकदम बारीक काट लें।
  • बचे हुए 2 टमाटर को गैस पर थोड़ा सा भूनकर उसका छिलका उतारकर उसकी पेस्ट बनाले।
  • एक पैन में तेल गर्म करके उसमें कटा प्याज और टमाटर भूने। फिर उसमें शिमला मिर्च, अदरक मिर्ची डालकर थोड़ा भूने।
  • फिर पिसा हुआ टमाटर की पेस्ट डालकर उसमें सारे मसाले डालकर भून लें। गैस बंद करते वक्त टमाटर का सॉस, हरा धनिया या फिर पार्सली मिलाएं।