Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
Aradhya-Soni

आराध्या सोनी राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत

सूरत। सीए सोनी अरविंद सोनी की 11 वर्षीय सुपुत्री आराध्या सोनी ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता रही। आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आराध्या को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि आराध्या पूर्व में गुजरात राज्य स्तर से 30000 रुपये का नकद पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। इस उपलब्धि पर समस्त स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया।