जाने कैसे बनाए ड्राई फ्रूट मोदक वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:
सामग्री
1/2 टीस्पून घी, 2 टेबल स्पून काजू बारीक कटे हुए, 2 टेबलस्पून बादाम बारीक कटे हुए, 2 टेबलस्पून किशमिश बारीक कटी हुई, 1 टेबलस्पून खसखस, 1- 1/2 कप गीले खजूर के छोटे-छोटे पीसेस, 1/4 कप दूध, 1/2 कप मिल्क पाउडर, 1/4 कप खोपरा बूरा, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर।
विधि
- एक पैन में घी लेकर काजू-बादाम और किशमिश की कतरन धीमी गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- फिर इसमें खसखस डालकर सब मिलाकर धीमी गैस पर भूनें।
- दूसरे पैन में एक टीस्पून घी और 1/4 कप दूध डालकर मिलाएं और इसमें 1/2 कप मिल्क पाउडर डालकर धीमी गैस पर भूनें।
- फिर इसमें 1 /4 कप खोपरा बूरा डालकर 2 मिनट तक पकाएं। फिर इलायची पाउडर डालकर पके हुए ड्राई फ्रूट डालकर मिक्स करें और सांचे में डालकर मनपसंद आकार दें।

