आंवला सबको खाना चाहिये। इसके काफी लाभ होते हैं। जैसे बालों के लिए, पाचन के लिए आदि। आंवले का जैम ब्रेड, रोटी आदि के साथ खा सकते हैं।
सामग्री: आंवला 1/2 किलो, काली मिर्च 1/2 छोटी चम्मच, लाल मिर्च 1/2 छोटी चम्मच, गरम मसाला 1/2 छोटी चम्मच, कला नमक 1/2 छोटी चम्मच, सफ़ेद नमक 1/2 चम्मच, जीरा भुना हुआ 1 छोटी चम्मच, इलाइची पाउडर 1 छोटी चम्मच।
विधि:
आंवलों को धोकर कद्दूकस कर लीजिए। एक पैन में इन्हें अच्छी तरह से उबाल लीजिए। उसके बाद ठंडा होने के लिए रख दीजिये। फिर आंवलों को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए।
उसके बाद एक पैन लीजिए और उसमे पीसे आंवले, चीनी और सारे मसाले( इलाइची नहीं डालनी) डालकर तब तक उबलने दीजिये जब तक चीनी का सारा पानी सूख जाए और आंवला गाढ़ा नहीं हो जाता।
जब आंवला गाढ़ा हो जाए तब उसमे इलाइची पाउडर डाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिये। आंवले का जैम बनकर तैयार है। उसके बाद किसी जार में भरकर रख दीजिये।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.