ठाणा(महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के महामहीम राज्यपाल मा.श्री भगतसिंहजी कोश्यारी के करकमलों द्वारा कोरोना आपदा काल में महाराष्ट्र के जिन संस्थाओं ने जरुरतमंदो की सहायता के सेवाभावी एवं मानवतावादी कार्य किये थे, उन्हें सम्मानित किया गया। इसी के अंतर्गत “ठाणा माहेश्वरी मंडल” को इस श्रेणी मे उनके उल्लेखनीय मदद कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।
राजभवन, मुंबई मे आयोजित इस समारोह में ठाणा माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सुनील जाजु, सचिव पराग बाहेती तथा कार्यकारीणी सदस्य ओमप्रकाशजी सोमानी ने यह सम्मान प्राप्त किया। महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य राजेन्द्र तापड़िया भी इसमें सहयोगी थे।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.