Wednesday, April 1, 2026
13.8 C
London

राशिफल मार्च 2021

जानिये राशिफल मार्च 2021 पंडित विनोद रावल द्वारा:

मेष

यह माह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति के बटवारे में हिस्सा प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी। धार्मिक यात्रा, शुभ कार्यों में खर्च होगा।

मेष
मेष

मन में भय बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। संतान से सम्बंधित कार्य में सफलता मिलेगी। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे।

विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। कृषि क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए श्रेष्ठ आय के योग बनते हैं।


वृषभ

यह माह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस माह में विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा, किन्तु मन में भय जरूर बना रहेगा। याददाश्त कमजोर रहेगी। संतान से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषभ
वृषभ

पुराने मित्रों से भेंट होगी। विवाह सम्बन्ध होने के योग रहेंगे। पाचन तंत्र, पेट गैस से तकलीफ रहेगी। झूठे आरोप का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा, शुभ एवं मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

माता-पिता एवं बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा। कृषि एवं विद्यार्थियों के लिए यह माह विशेष लाभकारी रहेगा।


मिथुन

यह माह आपको आर्थिक दृष्टि से विशेष लाभकारी रहेगा। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित प्रकरणों में सफलता मिलेगी। चुनौती भरे कार्यों को हाथ में लेंगे और पूर्ण करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मामा परिवार से वैचारिक मतांतर रहेंगे।

मिथुन
मिथुन

गणेश जी की आराधना से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। पाचन तंत्र पेट गैस की तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। आय के नए स्त्रोत के लिए घर से बाहर जाना पड़ेगा। लम्बी यात्रा के योग रहेंगे। अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी।

खर्च की अधिकता रहेगी। न्यायालय के प्रकरणों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क

यह माह आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल परिणाम देने वाला होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार की स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भाई एवं परिवारजनों का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि।

कर्क
कर्क

संतान से सम्बंधित कार्य में सफलता मिलेगी। पाचन तंत्र, पेट गैस से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। विवाह सम्बन्ध तय होगा। दाम्पत्य जीवन की अनुकूता रहेगी। नौकरी के नवीन अवसर प्राप्त होंगे।

साथ ही पद एवं पदोन्नति के भी योग प्रबल रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान सुख प्राप्त होगा। सुखद समाचार मिलेंगे।


सिंह

इस माह आपको पुराने रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के योग प्रबल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पाचन तंत्र व पेट गैस की तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।

सिंह
सिंह

मानसिक तनाव रहेगा। सुस्वाद नमकीन व्यंजन का आनंद उठाएंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। विवाह सम्बन्ध होने के योग प्रबल रहेंगे। राजकीय पक्ष की अनुकूलता रहेगी।

राजनीति के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।


कन्या

यह माह आपको मिलाजुआ परिणाम देने वाला होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। साहस में वृद्धि के योग प्रबल रहेंगे। संतान से सम्बंधित कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या
कन्या

मीठे भोजन का आनंद लेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। विवाह सम्बन्ध में अनुकूलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग बढ़ेंगे। पाचन तंत्र से सम्बंधित कष्ट रहेगा। राजनितिक संपर्क का लाभ मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति होगी।

भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विरोधी नवीन व्यूह की रचना करेंगे किन्तु सफल नहीं हो पाएंगे।


तुला

यह माह आपके लिए कार्यों में सफलता तथा धन लाभ प्रदान करने वाला होगा। परिजनों से भेंट होगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल है। मान-सम्मान यश बढ़ेगा। प्रतिभा का लाभ मिलेगा।

तुला
तुला

स्थान परिवर्तन के योग प्रबल रहेंगे। अचानक खर्च की स्थिति भी निर्मित होगी। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। संतान के कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। धन संपत्ति के मामलों में तनाव बढ़ेगा।

यात्रा करने में असुविधा होगा तथा लेनदेन में सतर्कता एवं सावधानी बरतना जरुरी है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।


वृश्चिक

यह माह कार्य में सफलता एवं मान सम्मान बढ़ाएगा। आय के नवीन स्त्रोत की प्राप्ति होगी। मित्र सहायक होंगे। परिवार में मांगलिक-शुभ कार्य होंगे। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक सम्बन्ध बने रहेंगे। तनाव कम होगा, रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक

यात्रा में सावधानी रखना आवश्यक रहेगा। सकारात्मक विचारधारा बनाए रखें। अपने परिश्रम के बलपर उन्नति करेंगे। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा।

मांगलिक धार्मिक कार्य, विवाह कार्य एवं सम्बन्ध होने के योग प्रबल रहेंगे। शुभ कार्य में भाग लेंगे।


धनु

यह माह आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला होगा। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति से सम्बंधित प्रकरण में निपटारा होगा।

धनु
धनु

तेजी मंदी के व्यवसाय में लाभ होने के योग प्रबल रहेंगे। रोजगार की नवीन साधनों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखना आवश्यक रहेगा।

आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ कार्य होंगे। धार्मिक यात्रा, मांगलिक कार्य, विवाह सम्बन्धी प्रसंगों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।


मकर

यह माह आपको परिश्रम के उपरांत फल प्रदान करने वाला होगा। तनाव बढ़ेगा। विरोधी नित नई योजना बनाएँगे परन्तु वे सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक उन्नति होगी। लम्बी यात्रा के योग प्रबल रहेंगे।

मकर
मकर

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्य व्यवसाय में आ रही समस्या का निराकरण होगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। ऋण के माध्यम से संपत्ति का निर्माण होगा।

परिवारजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।


कुम्भ

यह आपके लिए मिश्रित फलदाई रहेगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम के उपरांत सफलता मिल पाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सोचे कार्य में सफलता मिलेगी।

कुम्भ
कुम्भ

जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करना होगा। किसी पर विश्वास करना हानिकारक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना नितांत आवश्यक रहेगा।

यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी मनोकामना पूर्ण होगी। यश, मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिश्रम के सिद्धांत पर सफलता मिल पाएगी।


मीन

यह माह आपके लिए व्यावसायिक यात्रा प्रदान करने वाला रहेगा। अपनी मेहनत एवं सुख से सफलता अर्जित होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक रहेगा। पारिवारिक स्नेह सहयोग की प्राप्ति होगी।

मीन
मीन

सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। समय विद्यार्थियों के लिए उत्तमम फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार में संतान प्राप्ति के योग रहेंगे। शौक, मौज मस्ती के प्रोग्राम बनेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।

संतान के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विवाह सम्बन्ध होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। राजकीय या सामाजिक पुरस्कार प्राप्त होगा।


Hot this week

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Topics

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...

साझा संस्कृति के आधार- National Festivals

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा...

Kale Til Ke Kachuriya

यह गुजराती डिश है पारंपरिक और ठंड में, उत्तरायण...

Aarav Daga बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस

बठिंडा। आरव डागा (Aarav Daga) सपुत्र राजेश डागा ने...

Pallavi Laddha को शक्ति वंदनम पुरस्कार

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img