मसाले के तौर पर इस्तेामल होने वाला तेजपत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। वैसे तो इसके कई फायदे हैं, लेकिन अगर डायबिटीज के मरीज़ इसका नियमित सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है साथ ही तेज पत्ता पाचन को बेहतर बनाने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आईये जाने इसके स्वास्थ्य पर लाभ
डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी
इसमें कई तरह के प्रमुख लवण जैसे कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसका सेवन इंसुलिन के स्तर में सुधार ला सकता है, इससे व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है और डायबिटीज से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
तेज पत्ते के अन्य फायदे
आंखों के लिए लाभकारी
इसमें विटमिन-ए और सी पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन ए जहां आंखों की समस्या को दूर करने का काम करता है तो वहीं विटमिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रख सकता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
तेज पत्ते का सेवन आपके पाचन को सही रखता है। आप इसे सूप में पाउडर, चावल या पुलाव और दाल आदि में शामिल कर सकते हैं।
सूजन कम करने में मददगार
यह शरीर में दर्द और सूजन से लड़ने में भी काफी फायेदमंद हो सकता है। इसमें सिनेओल नामक तत्व भी पाया जाता है, जो सूजन से लड़ने का काम कर सकता है।
फंगल इन्फेक्शन से बचाए

तेजपत्ता एंटीफंगल गुणों में भी समृद्ध होता है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने में काफी फायदेमंद हो सकता है।
इससे त्वचा संबंधी फंगल इंफेक्शन से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
किडनी के लिए लाभकारी
किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसे उबालकर उस पानी को ठंडा करके पीने से किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी समस्याओं में फायदा मिलता है।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.