भारत के जिम्नास्टिक जज व समाज गौरव दीपक काबरा टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने जा रहे हैं। वह ओलंपिक खेलों की जिम्नास्टिक इवेंट में जज के तौर पर चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की लयबद्ध जिम्नास्ट इवेंट में वह जज होंगे।

भारत के 126 खिलाड़ी 18 खेलाें में उतर रहे हैं। जिम्नास्टिक में सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल है। बतौर जज 2010 राष्ट्रमंडल खेल उनका पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट था। वह 2014 एशियाई खेलों युवा ओलंपिक में भी जज रहे चुके हैं। उन्होंने इसके बाद 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों, अर्जेंटीना में युवा ओलंपिक, विश्व कप जैसे अन्य इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में भी जज की भूमिका निभाई है।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.