
मालेगांव। अर्चना जुगलकिशोर मंत्री को अंतर्राष्ट्रीय जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 वर्षों से और कोरोना काल में भी इन्होंने अविरत शहर और ग्रामीण विभाग में अपनी योग सेवा दी है।
पिछले 12 वर्षों से ये पतंजलि महिला तालुका अध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व निभा रही हैं। कई वर्षों से ये माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव और वर्तमान में उपाध्यक्ष के रूप में समाज के लिए अपना योगदान दे रही हैं।
सांस्कृतिक और साहित्य क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के अंतर्गत अर्चना जुगलकिशोर मंत्री के काव्य संग्रह भी प्रकाशन के मार्ग पर हैं।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.