श्री भद्रकाली माताजी माहेश्वरी समाज की डाड़, बूब, पोरवाल आदि खाँपों की कुलदेवी हैं।
राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन से ७ किमी की दूरी पर भद्रकाली माता का भव्य मंदिर बना है। समाज की कुलदेवी होने के साथ ही मनोकामना पूर्ण करने की अपनी ख्याति के कारण माताजी सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रसिद्ध होकर आम लोगों की श्रद्धा का केन्द्र भी है।
नवरात्रि में स्थानीय स्तर पर यहाँ भव्य नवरात्रि पर्व का आयोजन होता है। स्थानीय के साथ ही बंगाल व आसाम आदि प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन हेतु आते हैं। मंदिर में पुरी समाज के पुजारी पूजा करते हैं। यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में ठहरने की व्यवस्था पुजारी स्वयं करते हैं।
कैसे पहुँचे:
हनुमानगढ़ के समीप तो कोई रेलवे स्टेशन तो नहीं है। सबसे निकटस्थ रेलवे स्टेशन बीकानेर जहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ टाउन पहुंचा जा सकता है। यह दूरी करीब २२५ किमी है। बस स्टैंड मंदिर मात्र ७ किमी की दूरी पर है। वहाँ जाने के लिए हनुमानगढ़ से ऑटो रिक्शा उपलब्ध हैं।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.