सूरत। हिन्दू सोसाइटी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी (world first ranking), हिन्दू सोसाइटी एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी (स्कॉटलैंड 1st एवं वर्ल्ड रैंकिंग में 27th) में वैश्विक प्रतिष्ठित मंच पर युनिवर्सिटी में प्रभु श्री राम की चर्चा करने की दुर्लभ उपलब्धि सूरत निवासी Bhavika Maheshwari (भाविका माहेश्वरी) को मिली।
ये संस्थान उच्च शिक्षा के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानो में से है। उल्लेखनीय है कि भाविका विश्व के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की हिन्दू सुग्रीव यूनिवर्सिटी में व्याख्यान दे चुकी हैं।
इससे पहले भाविका ने 9 वर्ष की उम्र में मोबाइल एडिक्शन सेशन द्वारा 10 हजार से ज्यादा बच्चो को जागरूक किया तथा 11 वर्ष की में उम्र में राम कथा द्वारा 52 लाख की समर्पण निधि अयोध्या में समर्पित की थी। वे पिछले 6 वर्षों में देश- विदेश में 400 से ज्यादा कार्यक्रम कर चुकी हैं। 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की इस यात्रा में प्रत्यक्ष रूप से 5 लाख से अधिक लोगो को प्रेरित किया है।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.