बून्दी। श्री माहेश्वरी समाज से जुड़े सदस्यों ने गत 4 अप्रैल से ‘पक्षी बचाओ जीवन बचाओ’ अभियान के तहत बेजुबान परिंदों के लिए पानी के परिण्डे बांधने की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके लिये निरन्तर दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया।
अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर आधे दर्जन से अधिक पेड़ों पर परिण्डे बांधकर सदस्यों ने नियमित रूप से परिंदों की सार-संभाल करने व पानी भरने की प्रतिबद्धता दोहराई। वही पूरी ग्रीष्म ऋतु में आगामी दिनों में शहर के विभिन्न स्थानो पर सामूहिक रुप से पाँच सौ परिण्डे बांधने का भी संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम लाठी, माहेश्वरी पंचायत संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जैथलिया, महेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के अध्यक्ष संजय लाठी व सचिव नारायण मंडोवरा, रेवतीरमन बिरला, राजेन्द्र बाहेती, कैलाश बहेड़िया, रामकल्याण मंत्री, द्वारका जाजू, जगदीश लड्ढा, विनोद मंत्री, पूर्व पार्षद मनोज मंडोवरा, दिनेश लखोटिया, भगवान मंडोवरा, गौरव बांगड़, नयन बिल्या आदि सदस्य उपस्थित थे।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.