Food Recipes

हर्ब सूप

स्वादिष्ट भोजन व व्यंजन निर्माण नारी व्यक्तित्व की पहचान है, जो कौशल को प्रदर्शित तो करते ही हैं साथ ही आपको भी आपकी संगी-सहेलियों में सम्मानित करवाते हैं। इस आलेख में प्रस्तुत है, आपके लिए ‘हर्ब सूप’ जो आपको रखेगा इस मौसम में सेहतमंद।

सामग्री: 1 टी कप खूब बारीक कटी हुई पालक, 3 हरे प्याज़ (खूब बारीक कटे हुए), 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ धनिया, 6 पत्तियाँ पुदीना (ऐच्छिक), 1 समतल टेबल स्पून मैदा, 2 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 6 काले दाने काली मिर्च पिसी हुई, 3 टेबल स्पून ताज़ी क्रीम, 1 टेबल स्पून मक्खन, नमक (रूचि के अनुसार)।

विधि:

  • पालक, प्याज़, हरा धनिया और पुदीने की पत्तियों को 5 टी कप पानी में डालिए और उनके नरम होने तक उबालिए।
  • इस मिश्रण को मिक्सर में चलाकर एकरस कीजिए और गाढ़ा रस (प्यूरे) बना लीजिए।
  • मक्खन पिघलाइए, मैदा डालिए और धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए झाग के उठने तक पकाइए।
  • प्यूरे, पिसे हुए मसाले और नमक डालिए और 10 मिनट तक सीझने दीजिए।
  • क्रीम को फेंटिए और सूप में डालिए।
  • गरम-गरम परोसिए।

Via
Sri Maheshwari Times

Related Articles

Back to top button