68 वर्ष के “खेल के जादूगर”- दिनेश माहेश्वरी

Date:

विदिशा माहेश्वरी समाज के लिये जब भी खेल की बात होती है, तो हर किसी की जुबान पर 68 वर्षीय दिनेश माहेश्वरी का नाम आये बिना नहीं रहता। कारण यह है कि अपने बचपन व युवावस्था में तो उन्होंने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ही, आज उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी स्थिति ‘खेल के जादूगर’ से कम नहीं है।

विदिशा निवासी दिनेश माहेश्वरी की पहचान खेल के जादूगर के रूप में यूं ही नहीं है। वर्तमान में भी वे 68 वर्ष की वरिष्ठावस्था में होने के बावजूद न सिर्फ हॉकी, फूटबॉल तथा एथलेटिक्स आदि खेलते हुए युवावर्ग के लिये प्रेरणा बने हुए हैं, बल्कि उनकी खिलाड़ी के रूप में उपस्थिति निर्णायक सिद्ध होती है। यही कारण है कि उन्हें खेल के जादूगर के रूप में जाना जाता है। अर्थात ऐसा खिलाड़ी जो किसी भी मैच को निर्णायक मोड़ पर पहुँचाने का सामर्थ्य रखते हैं।


बचपन से रही खेल के प्रति रूचि

दिनेश माहेश्वरी

विदिशा (म.प्र.) में स्व. श्री रामगोपाल माहेश्वरी के यहाँ जन्में श्री माहेश्वरी प्रारंभ से ही खेलों में विशेष रुचि रखते हैं। आपने स्कूल, कालेज स्तर की बहुत सी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा कई पुरस्कार हासिल किए। श्री माहेश्वरी ने कालेज तथा विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। आपकी रुचि एथलेटिक्स (दौड़, जेबलिन थ्रो, गोला फेंक आदि) में विशेष रूप से रही।

आपने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में म.प्र. की टीम में शामिल होकर हैदराबाद, गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुस्कृत हुए। इसके साथ ही हॉकी तथा फूटबॉल में भी उन्हें अच्छी महारथ हासिल रही। जिला ओलंपिक हॉकी स्पर्धा के आयोजन के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के हाथों सम्मानित होने का सुअवसर भी मिला था। फूटबॉल में श्री माहेश्वरी विश्वविद्यालय चेम्पियन भी रहे।


68 वर्ष की उम्र में भी खिलाड़ी

श्री माहेश्वरी वर्तमान में 68 वर्ष की उम्र में हैं। ऐसे में वे स्वस्थ रहने के लिये नियमित रूप से योग-प्राणायाम तो करते ही हैं, साथ ही खेलने से भी नहीं चूकते। उनकी खेल-खेलने की यही आदत उन्हें इस उम्र में भी बनाये हुए है, युवाओं की तरह बिल्कुल फिट। युवा वर्ग उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं। इस उम्र में भी वे वरिष्ठजनों के लिये आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने में पीछे नहीं रहते।

दिनेश माहेश्वरी

जोधपुर में आयोजित समाज के महाकुंभ में भी उन्होंने अपनी खेल उपलब्धियों का लोहा मनवाकर कई पुरस्कार प्राप्त किये। इन विशिष्ट खेल उपलब्धियों के लिये इस आयोजन में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस द्वारा श्री माहेश्वरी का सम्मान भी किया गया था।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...