उज्जैन। महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध बुलढाना अर्बन को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सीएमडी डॉ सुकेश झंवर उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकाल महेश सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्मित किये जा रहे ‘श्री महेश धाम’ का अवलोकन करने हेतु दिनांक 4 अगस्त को प्रात: 12 बजे पधारे।

इस अवसर पर उपस्थित ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश राठी एवं एवं महेश धाम गौशाला संयोजक शैलेंद्र राठी ने डॉ झंवर का पुष्पमाला से स्वागत किया। आपने निर्माण कार्य पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उज्जैन समाज बंधुओं और ट्रस्ट को बधाई व शुभकामना दी और आश्वस्त किया कि बुलढाना बैंक भी श्री महेश धाम में सहभागी बनेगा। इस अवसर पर बुलढाना बैंक के रीजनल मैनेजर प्रसन्न चाण्डक, हास्य कवि अशोक नागर, आशीष गुप्ता, पुष्कर बाहेती भी उपस्थित थे।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.