Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
chocolate nuts roll

चॉकलेट नट्स रोल

आइये जाने कैसे बनाए चॉकलेट नट्स रोल वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें

सामग्री-

बारिक पीस में कटा हुआ कुकिंग चॉकलेट- 200 ग्राम, बटर- 2 टेबलस्पून, क्रीम- 2 टेबलस्पून, बादाम- काजू को धिमी गैस पर भूनना और उसके दरदरे पीस किये हुये- एक कप, बारीक कटे सूखे अंजीर-पाव कप, दरदरे हुए अखरोट के पीसेस- पाव कप।

विधि-

  • कुकिंग चॉकलेट, बटर और क्रीम मिलाकर डबल बॉयलर पर मेल्ट करे। अखरोट को छोड़कर बाकी सभी सूखे मेवे मिलाकर उसे थोड़ा सख्त होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फिर 10 मिनट बाद यह मिश्रण निकलकर उसका रोल बनावे। यह रोल अखरोट की गिरी में रोल करें।
  • यह रोल बटर पेपर पर या सिल्वर फॉयल में लपेट कर 6 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में सेट करें।
  • फिर उसके 2 इंच की स्लाइस के पीससे कट करें।

इस दिवाली पर अपने आए हुए मेहमानों को चॉकलेट नट्स रोल खिलाकर खुश करें।