Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
फरियाली केक

फरियाली केक

जानिये कैसे बनाए फरियाली केक वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा हमारे स्तम्भ “खाना खज़ाना” में:

सामग्री

सिंघाड़े का आटा 200 ग्राम, घी 100ml, पीसी चीनी 100 ग्राम, खजूर 20 नग, बेकिंग पाउडर 1 चम्मच, खाने का सोडा 1/2 चम्मच, इलाइची पाउडर 1/2 चम्मच, नेस्कैफे के 4 पैकेट (1 वाले), शक्कर दानेवाली 3 चम्मच, बादाम सजाने के लिए, डेढ़ कटोरी दूध।


विधि

  • आधी कटोरी दूध गर्म करना। खजूर के बीज निकलकर उसमे भीगा देना। एक बाउल में सिंघाड़े का आटा, कॉफी पाऊडर, बेकिंग पाउडर, सोडा, इलायची इन सब को मिलाकर तीन बार छान लेना, खजूर को दूध के साथ मिक्सर में पीस लेना, इधर ओवन 180 डिग्री पर प्रीहीट होने रखना।
  • एक बाउल में पिसी चीनी, पिसा हुआ खजूर, घी सारी सामग्री मिलाकर अच्छे से मिक्स करना। फिर उसमे छाना हुआ सिंघाड़े का आटा मिलाना।
  • जरुरत अनुसार दूध में मिलाना, इस मिश्रण में शक्कर डालकर अच्छे से मिलाना। (यह शक्कर जब पिघलती है तो बहुत अच्छी जाली बनती है। )
  • केक के पॉट को ग्रीस करके उसमे ये बैटर डालना। 180 डिग्री पर 35 मिनट बेक करना। टूथपिक डालकर चेक करना केक बना की नहीं। अगर टूथपिक को मिश्रण लगता है, तो फिर 5-10 मिनट के लिए और बेक करना।
  • ओवन से निकालकर 5 मिनट बाद जाली पर ठंडा होने रखना। आपका बढ़िया फरियाली केक तैयार है।

पूनम राठी, नागपुर