जयपुर। दी एज्यूकेशन कमेटी ऑफ दी माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित प्री-प्राइमरी स्कूल एम.पी.एस. संस्कृति के गौरवशाली इतिहास में एक और नया अध्याय एम.पी.एस. संस्कृति, तिलक नगर (प्री-प्राइमरी) के रूप में जुड़ा। इसका लोकार्पण संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष माहेश्वरी समाज आर. डी. बाहेती के कर कमलों से एक भव्य समारोह के रूप में हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी, पूर्व अध्यक्ष एवं समाज संरक्षक आर. डी. बाहेती थे। ई.सी.एम.एस. के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए प्री-प्राइमरी स्कूलों की मह्या और कार्य संस्कृति पर प्रकाश डाला। महासचिव शिक्षा नटवरलाल अजमेरा ने ई.सी.एम.एस. के स्वर्णिम शैक्षिक इतिहास पर प्रकाश डाला।
एम.पी.एस. संस्कृति के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने वर्चुअल सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मानद् सचिव अशोक कुमार फलोड़ ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। समाज की कार्यकारिणी के प्रबु़द्ध गोपाललाल मालपानी, नटवर कुमार सारड़ा, अजय नोवाल, बिहारी लाल साबू, रमेश मनिहार आदि उपस्थित थे।
इस शुभ अवसर पर तिलक नगर प्रांगण में निर्मित माहेश्वरी डायलिसिस, डायग्नोस्टिक एण्ड़ रिसर्च सेन्टर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री बाहेती जी के कर कमलो से हुआ।









Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.