Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
कमल किशोर मालानी

कमल किशोर मालानी बने मानव अधिकार कोषाध्यक्ष

अमरावती। जिला माहेश्वरी संगठन के उपाध्यक्ष कमल किशोर मालानी प्रतिष्ठित संस्था मानव अधिकार सुरक्षा संगठन महाराष्ट्र के कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये। इस उपलब्धि पर विदर्भ प्रदेश माहेश्वरी संगठन द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट रमेशचंद्र चांडक के नेतृत्व में श्री मालाणी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देखकर सत्कार किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चांडक चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्राचार्य विजयकुमार भांगड़िया एवं अशोक सोनी, सदस्य अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा, अमरावती जिला माहेश्वरी संगठन के सचिव प्रमोद राठी, उपाध्यक्ष डॉक्टर नंदकिशोर भूतड़ा, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल बूब, कार्यकारी समिति के मंत्री अमित मंत्री उत्तर प्रभाग के अध्यक्ष प्रा. सीताराम राठी, मोहित सारड़ा आदि उपस्थित थे।