महिला संगठन ने ‘पाञ्चजन्य’ का किया वर्चुअल आयोजन

Date:

पाञ्चजन्य का वर्चुअल आयोजन
आशा माहेश्वरी

कोटा। गत 22 दिसंबर 2020 को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की तृतीय कार्यसमिति एवं प्रथम कार्यकारी मंडल की बैठक में पाञ्चजन्य का वर्चुअल शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी के नेतृत्व में हुआ। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री मंजू बांगड़ ने पूरे वर्ष भर संगठन द्वारा किए गए कार्यों को पीपीटी के माध्यम से सबके सामने रखा।

पाञ्चजन्य का वर्चुअल आयोजन
लता लाहोटी

इस अवसर पर संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सलाहकार लता लाहोटी का अभिनन्दन राष्ट्रीय सम्मान पत्र भेंट कर किया गया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी द्वारा इस सम्मान-पत्र का वाचन किया गया। दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री पुष्पा तोषनीवाल तथा महाराष्ट्र की सदस्याओं द्वारा उनके घर जाकर शाल श्रीफल भेंट कर अभिनन्दन का लाइव प्रसारण किया गया।

अशोक सोमानी

सम्मानीय अतिथि अशोक सोमानी (उत्तराँचल उपसभापति) ने महिला संगठन के नेतृत्वकर्ताओं विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी एवं राष्ट्रीय महामंत्री मंजू बांगड़ की तारीफ़ करते हुए कहा कि कोविड-19 में महिला संगठन द्वारा आपदा कोष के माध्यम से समाज की जरूरतमंद महिलाओं और परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों जैसे वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाना, वृक्षारोपण करना, यह सब अभियान के रूप में ले रहे हैं इसकी सराहना की।

राजकुमार काल्या

युवा संगठन के अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने कहा कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जिस पर महिला संगठन ने काम न किया हो। आत्मनिर्भरता के लिए सखी वर्चुअल प्लेटफार्म की सराहना की।

श्यामसुंदर सोनी

युवा संगठन के आगामी कार्यक्रम वर्चुअल एक्सपो की जानकारी दी एवं मिलकर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

महासभा के सभापति श्याम सोनी ने 1 वर्ष की उपलब्धियों की सराहना की एवं कहा कि पुरुष वर्ग से कहीं ज़्यादा महिलाओं ने टेक्नोलॉजी में निपुणता हासिल की है।

रमेश लाहोटी

मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायलय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश लाहोटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शक्ति के कार्य अतुलनीय है। आपने कहा कि माहेश्वरियों की घटती जनसंख्या व आए दिन होने वाले तलाक इन पर आप ही ज्यादा अच्छी तरह काम कर सकते हैं, क्योंकि आप महिलाएं शक्ति संपन्न एवं दैवीय गुणों से युक्त हैं। इस अवसर पर महिला संगठन के परिचय पत्र ‘सारथि’ का संपादक मधु ललित बाहेती द्वारा डिजिटल विमोचन किया गया।


इन्हे मिला सशक्त नारी सम्मान

राष्ट्रीय महामंत्री समाज तथा राष्ट्र का अपनी शिक्षा, योग्यता व सेवा के भाव से अभूतपूर्व योगदान देने वाली सशक्त नारी के रूप में मीनाक्षी शारदा(कोटा), मोहिनी झंवर(कानपुर), डॉक्टर साधना सोडानी(इंदौर) का सम्मान किया गया। बैठक का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय महामंत्री मंजू बांगड़ ने किया।

पाञ्चजन्य उदघाटन समारोह का समापन अंजू जाजू(कानपुर) द्वारा गाए प्रेरणा गीत से हुआ। इस कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी, समस्त आंचलिक पदाधिकारी, संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय समिति प्रभारी, कार्य समिति एवं कार्यकारी मंडल की सदस्याओं सहित समाज के कई जन उपस्थित थे।


पीपीटी प्रेजेंटेशन में ये हुए पुरस्कृत

डायमंड कैटेगरी (7 प्रदेश)-

हरियाणा-पंजाब, कोलकाता, महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिणी राजस्थान (उदयपुर संभाग), आंध्रप्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश।

गोल्ड कैटेगरी (7 प्रदेश)-

मुंबई, पूर्वी मध्यप्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान (कोटा संभाग), उत्तरी राजस्थान (बीकानेर संभाग), नेपाल, पश्चिमी बंगाल।

सिल्वर कैटेगरी (13 प्रदेश)-

कर्नाटक-गोवा, तमिलनाडु-केरल, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, बिहार-झारखंड, ओडिशा (उत्कल प्रदेश), दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर संभाग), मध्य राजस्थान (अजमेर संभाग), पूर्वोत्तर राजस्थान (जयपुर संभाग)।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...