कोटा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के द्वादश सत्र का महाधिवेशन कोटा (राजस्थान) में आगामी 9,10,11 अक्टूबर को एलन के सद्गुण सभागार, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी कोटा में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश विदेश से 1600 महिलाऐं एवं डेलीगेट्स के शिरकत करने की संभावना है।
कार्यक्रम आयोजक माहेश्वरी महिला मंडल कोटा रहेगा। आतिथ्य कोटा जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवम् कुन्हाड़ी महिला मंडल और संयोजक पूर्वी राजस्थान माहेश्वरी महिला संगठन करेंगे। प्रथम दिवस 9 अक्टूबर को प्रातः कार्यक्रम का शुभारंभ मंचपूजन के साथ किया जाएगा।
तत्पश्चात कर्म सारथी प्रतियोगिता, 5-जी. गाय, गंगा, गीता, ग्रामीण, गोपाल पर आधारित आंचलिक प्रतियोगिता, तत्पश्चात माहेश्वरी समाज की डिग्निटीज के कर कमलों से उद्घाटन समारोह होगा। रात्रि में शरद पूर्णिमा उत्सव में गोविंद माहेश्वरी की भजन संध्या के साथ आंचलिक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
द्वितीय दिवस 10 अक्टूबर को प्रातः भव्य शोभा यात्रा, मोटिवेशनल/आध्यात्मिक व्याख्यान, जागृति कवियित्री सम्मेलन (प्रतियोगिता) एवं कौन बनेगी मणि कर्णिका आयोजित होगी।
तृतीय दिवस 11 अक्टूबर को स्थानीय कार्यकर्ता सम्मान, समाज के चिंतनीय विषयों पर लघु नाटिका (आंचलिक प्रतियोगिता) रखी गई है। इसमें कोविड प्रभावित प्रभावित परिवारों की रोजगार उन्मुख 5 महिलाओं को स्टॉल लगाने की सुविधा दी गई है। उक्त जानकारी कार्यालय मंत्री मधु-ललित बाहेती ने दी।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.