अजमेर। गत 9 जून को समिति भवन में सुश्रुत चैरिटेबल ट्रस्ट, सुभाष नवाल परिवार की ओर से आमजन हेतु एक एम्बुलेंस, मास्क, गॉगल भेंट कर मानवता की सेवा की गई। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, अजमेर शहर की प्रथम महिला मेयर ब्रज लता हाडा, उपमेयर नीरज जैन पार्षद नलिनी शर्मा आदि ने किया।

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक अनिल जैन, वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर संजीव महेश्वरी, वरिष्ठ डाक्टर श्याम भूतडा, समाज सदस्य ओमप्रकाश मालू, रमाकांत बालदी, एस डी बाहेती, ज्वाला प्रसाद काकाणी, शिवशंकर हेडा, जयदेव सोमाणी, राधेश्याम सोमाणी, रमेश तापड़िया, जगदीश लढा, शशांक बजाज अशोक राठी, सत्यनारायण मन्त्री, श्याम छापरवाल, दिनेश नवाल, संजीव महेश्वरी आदि कई सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष बी पी राठी ने आभार प्रकट किया।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.