रायपुर। समाज सदस्य मनोज राठी व शीतल राठी को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पुन: 2021-2022 के लिए प्रथम टीओटी का सम्मान प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि मनोज ने अब तक 9 एमटीआरटी एवं शीतल ने 7 एमडीआरटी प्राप्त कर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में पुन: प्रथम उपाधि प्राप्त की।
पूरे मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जीवन बीमा निगम के इतिहास में यह उपलब्धि किसी भी अन्य दम्पत्ति ने प्राप्त नहीं की है। इसके लिए राठी दंपत्ति को यूएएस में होने वाले बीमा सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा। उक्त सम्मान बीमा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च सम्मान है।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.