Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
riddhi maheshwari

योगा गर्ल रिद्धि माहेश्वरी ने लहराया चंद्रशिला पर तिरंगा

रतलाम। समाज की योगगर्ल के रूप में प्रतिष्ठित रिद्धि माहेश्वरी ने 8 फरवरी 2022 को हिमालय की लगभग 13500 फीट ऊंची चोटी तुंगनाथ से भी ऊपर चंद्रशिला पर तिरंगा फहरा कर रतलाम जिले का नाम रोशन किया है। 10 सदस्यीय दल के साथ रिद्धि ने अपनी चढ़ाई प्रारंभ की थी, जिनमें से मात्र 5 सदस्य ही चंद्रशिला चोटी तक पहुंचे।

इनमें एकमात्र लड़की सदस्य रिद्धि थी। 12 डिग्री तापमान एवं 15 से 20 फीट बर्फ में अपना रास्ता खुद बनाया और हार न मानकर साहसिक कदम उठाते हुए चंद्रशिला चोटी पर तिरंगा फहरा कर गौरवान्वित किया है। रिद्धि ने वर्ष 2021 में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग में गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में ग्रेजुएशन भी किया है।