विश्वास का पर्याय बना- ऋषि मुनि वैदिक सॉल्युशन्स

Date:

वर्तमान दौर की कड़ी प्रतिस्पर्धा में सिर्फ वही सफल होता है, जो-‘‘श्रेष्ठ’’ हो और श्रेष्ठ होने के लिये जरूरी है, भाग्य का भी साथ। और भाग्य को यदि अनुकूल बना सकता है, तो वह है, हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा करोड़ो वर्षों की शोध के बाद प्राप्त ज्ञान ज्योतिष, वास्तु व वैदिक कर्मकाण्ड। लेकिन समस्या है, तो यह कि किस पर करें विश्वास? कौन देगा हमें सही सलाह? इसी का समाधान लेकर आया है, उज्जैन के प्रख्यात प्रकाशन समूह ‘‘ऋषिमुनि प्रकाशन’’ द्वारा स्थापित ऋषि मुनि वैदिक सॉल्युशन्स, जो पिछले 25 वर्षों से दे रहा है सभी विधाओं के ख्यात विशेषज्ञ विद्वानों की सलाह और वह भी एक छत के नीचे।


वर्तमान दौर में ज्योतिष वास्तु व कर्मकाण्ड के नाम पर जो ठगी की दुकानें खुल गई हैं और वे इन पवित्र शास्त्रों की गरिमा को क्षीण कर रही हैं। उस गरिमा को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर ही ऋषि मुनि वैदिक सॉल्युशन की स्थापना की गई।

वास्तव में ऋषि मुनि वैदिक सॉल्युशन्स देश के प्रख्यात ज्योतिष, वास्तु व कर्मकांड के मर्मज्ञ विद्वानों का एक ऐसा समूह है, जिसने पिछले 25 वर्षों से सतत रूप से शास्त्र सम्मत, विश्वसनीय व सटीक मार्गदर्शन प्रदान करने का अनुभव है। इसमें आपको इसकी विभिन्न विधाओं जैसे मुहूर्त शास्त्र, गृह शांति, रत्न विशेषज्ञ, यंत्र-मंत्र के विशेषज्ञ आदि जैसे विद्वानों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उज्जैन नगर हमेशा से ज्योतिष ज्ञान की केन्द्र स्थली रहा है।

इसने सम्पूर्ण विश्व को आचार्य वराहमिहिर, पंडित सूर्यनारायण व्यास जैसे कई विश्वविख्यात विद्वानों दिये हैंं। ऐसी ही पावन नगरी में विख्यात प्रकाशन समूह ऋषि मुनि माहेश्वरी समाज के लिये श्री माहेश्वरी टाईम्स मासिक व वैवाहिक डायरेक्ट्री श्री माहेश्वरी मेलापक सहित लगभग दो दशक से क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय पंचांग ‘‘श्री विक्रमादित्य पंचांग’’‘‘श्री अवंतिका पंचांग’’ का प्रकाशन करता चला आ रहा है। अभी तक ऋषिमुनि ने सैकड़ों ख्यात पुस्तकों का प्रकाशन भी किया है।


कालगणना का केंद्र है उज्जैन

आदि काल से भारतीय ज्योतिष के अनुसार उज्जैन को पृथ्वी के केन्द्र में स्थित माना गया है। यही कारण है कि यह तमाम ज्योतिर्विदों की शोध स्थली रहा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह नगर अकाल मृत्यु से मुक्ति दिलाने वाले ‘‘भगवान श्री महाकालेश्वर’’ की नगरी के रूप में प्रतिष्ठित है।

यहीं मंगल ग्रह की जन्म स्थली भी है, जहाँ वर्तमान में प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर स्थापित है। इसी तरह देवगुरू बृहस्पति का भी यहाँ अति प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है। अतः महाकालेश्वर में ‘‘महामृत्युजंय ’’ व अन्य अभिषेक, मंगलनाथ में मंगल ग्रह की शांति के लिये भातपूजा तथा बृहस्पति मंदिर में गुरू शांति के लिये पीली पूजा का विशेष महत्व है।

सृष्टि की केन्द्र स्थली होने से नवग्रह शांति का भी यहाँ विशेष महत्व है। विद्वानों की नगरी होने से यहाँ के हर परामर्श व कर्मकाण्ड को प्रमाणिक माना जाता है।


एक छत के नीचे सम्पूर्ण समाधान

यहाँ आप प्राप्त कर सकते हैं ज्योतिष की सभी विधाओं के ख्यात विद्वानों का मार्गदर्शन, वास्तु दोष से मुक्ति के लिये विख्यात वास्तुविदों का परामर्श, कार्य के ‘शुभ’ आरंभ के लिये विशेषज्ञों से प्रमाणित मुहूर्त, वेदपाठी विद्वानों द्वारा नवग्रह शांति, मंत्र जाप, मंगल दोष निवारक अनुष्ठान (भातपूजा), वेद विद्वानों से वैदिक कर्मकाण्ड-अनुष्ठान आदि सेवा उपलब्ध है।

इसके साथ ही हस्तरेखा के ख्यात विद्वानों द्वारा समाधान, कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान, ज्योतिष मर्मज्ञों द्वारा प्रमाणित सूक्ष्मतम् गणनाओं से युक्त जन्म पत्रिका निर्माण आदि सेवाऐं भी प्राप्त हैं। इनके साथ ही रत्न विशेषज्ञों द्वारा परीक्षित असली रत्न, उपरत्न, सिद्ध माला, रुद्राक्ष आदि भी यहाँ जनहित में उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाऐ जा रहे हैं।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...