Save 20% off! Join our newsletter and get 20% off right away!
kabra couple celebrates 75th anniversary

RR Global ने मनाई काबरा दम्पत्ति के विवाह की 75वीं वर्षगाँठ

वड़ोदरा। उद्योग समूह आर.आर. ग्लोबल द्वारा अपने संस्थापक बापूजी श्री रामेश्वरलाल व श्रीमती रत्नादेवी काबरा के विवाह की वर्षगाँठ प्रतिवर्ष 5 मई को ‘‘राम रत्ना दिवस’’ के रूप में मनाई जाती है। इस बार भी RR Global द्वारा गत 5 मई को अपने सभी उद्योग व कार्यालयों में काबरा दम्पत्ति के विवाह की स्वर्णिम 75वीं वर्षगाँठ भव्य रूप से मनाई गई।

5 मई आर. आर. ग्लोबल के लिए महत्वूर्ण दिन है। इस दिवस समूह के संस्थापक बापूजी रामेश्वरलाल व माँ श्रीमती रत्नादेवी बाबरा परिणय सूत्र में बंधे थे। इस वर्ष 5 मई इसलिए भी विशेष था। यह उनकी 75वीं स्वर्णिम वैवाहिक सालगिराह थी। इस शुभ अवसर पर राम रत्ना उद्योग समूह के समस्त कार्यकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ इसका आयोजन किया।

प्रतिवर्ष 5 मई का दिन ‘राम रत्ना दिवस’ के रूप में समूह के देशभर के सभी कार्यालयों, कारखानों में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सप्लायर्स, डीलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों को भी इस उत्सव में आमंत्रित करते हैं। प्रति वर्ष राम रत्ना दिवस के अवसर पर इस उद्योग पर समूह में 20 एवं 25 वर्षों से अधिक अवधि से कार्यरत कार्यकर्मियों को ‘सारथी’ उपाधि से सम्मानित किया जाता है।


परम्परा के साथ भव्य रूप

इस बार का ‘‘राम रत्ना दिवस’’ पारिवारिक परम्पराओं के अनुसार तो आयोजित था ही साथ ही काबरा दम्पत्ति के विवाह की गोल्डन जुबली होने से अत्यंत भव्य रूप में मनाया गया। परम्परानुसार उद्योग समूह के सभी कार्यालयों व उद्योगों में तो इसका आयोजन हुआ ही प्रतिवर्षानुसार मुख्य आयोजन में देश भर से उद्योग समूह के सप्लायर्स, डीलर्स व डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण काबरा परिवार के साथ बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। सभी ने काबरा दम्पत्ति को शुभकामनाऐं देते हुए उनके दीर्घ दाम्पत्त्य जीवन की कामना की।