समाजसेवा के ‘यूथ आयकॉन’- Sandesh Randad

Date:

मानवीय संवेदना के साथ किया गया हर कार्य समाजसेवा है, इसी वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं, अकोला निवासी युवा समाजसेवी संदेश रांदड़ (Sandesh Randad)। अपनी इन्हीं सेवा भावना के कारण वे सेवा पथ पर युवाओं के लिये समाजसेवा क्षेत्र में ‘‘आयकॉन’’ बन चुके हैं।

अकोला निवासी संदेश रांदड़ एक ऐसे समाजसेवी हैं, जिनकी सेवा कभी किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित होकर भी नहीं रहीं। उन्हें जहाँ लगा कि मानवता की सेवा के लिये कुछ करना चाहिये। बस वे अपनी पूरी टीम के साथ जुट गये। रोटरी क्लब व जेसीआई जैसी सेवा संस्थाऐं तो उनकी इन्हीं सेवा भावना का प्रबल माध्यम बनीं। उनकी इन्हीं सेवा भावनाओं को देखते हुए स्माल फायनेंस बैंक एयू स्मॉल द्वारा श्री रांदड़ को ‘‘‘युथ आयकॉन’’ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।


श्री रांदड़ का जन्म 10 अक्टूबर 1976 को अकोला में हुआ। फिर बी. कॉम. तक की शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाना शुरु किया और धामणगांव रेल्वे निवासी अनिलकुमार राठी की सुपुत्री कीर्ति के साथ वर्ष 2002 में परिणय बंधन में बंध गये।

समाज सेवा का जज्बा उन्हें समाजसेवी पिता कमलकिशोर रामगोपाल रांदड, माता सौ.पुष्पमाला रांदड, बड़े भाई सुधीर रांदड, भाभी अर्चना रांदड, मामा ओमप्रकाश चांडक अमरावती, बड़ी बहन कविता नवलकिशोर मालु, जयमाला सुनील कुमार भैय्या जलगांव जामोद, मधु किसनगोपाल मूंदड़ा सूरत से विरासत में मिला।

अभी वर्तमान में इन्हीं कार्यों से प्रोत्साहित हो भतीजे शिवम रांदड भी रोटॅरेक्ट क्लब के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं। धर्मपत्नी कीर्ति रांदड भी माहेश्वरी नवयुवती मंडल धामनगांव रेल्वे की अध्यक्ष रह चुकी हैं व आज भी समाज कार्य में सक्रिय हैं।


सन् 2001 में वे रोटरॅक्ट क्लब के अध्यक्ष बने। सन् 2008 में माहेश्वरी प्रगति मंडल की बागडोर संभाली। इसमें हरियाली हेतु पेड़ लगवाये, जनजागृति अभियान चलाया। एक शाम हनुमानजी के नाम जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। समाज में एसएमएस सुविधा शुरु करवायी, ब्लड डोनेशन कैंप, मधुमेह शिविर आदि का आयोजन किया। समाज के घर पहचाने जायें इसीलिए जय महेश के स्टिकर्स समाज के हर घर पर लगाये गये।

दीपावली अन्नकुट कार्यक्रम में भी हर साल विशेष धार्मिक सत्संग आयोजन की शुरुआत की। सन् 2010 में समर्पण ग्रुप की स्थापना करके संस्थापक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भाली। इस संस्था द्वारा समाज के युवाओं को समर्पण की धारा से जोड़ा। प्लॉस्टीक मुक्त अभियान शुरु कर 25000 से भी ज्यादा कपड़ों की थैलियां बांटी, जरुरतमंद बच्चो को शालेय साहित्य का वितरण किया।

धार्मिंक भजन पुस्तिका का पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील के हाथो राष्ट्रपति भवन में विमोचन किया गया। आँखों की जाँच के शिविर लगवाये। धार्मिक कार्य से समाज का युवा वर्ग जुडें इसी सोच के साथ माहेश्वरी प्रगति मंडल सुंदरकांड समिति की स्थापना की।


सन् 2012 में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी में एक्जीक्युटीव्ह मेम्बर की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2014-2015 में रोटरी क्लब ऑफ अकोला मिडटाऊन के उपाध्यक्ष पद पर रहे। अभी वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ अकोला मिडटाऊन के अध्यक्ष हैं जिसमें अनगिनत व बेहतरीन प्रकल्प संचालित किये हैं। लगभग 150 से भी अधिक सदस्य वाली इस संस्था में शहर के कई प्रतिष्ठित सदस्य हैं।

वर्ष 2016 में जे.सी.आय. अकोला सिटी के अध्यक्ष पद की बागडोर संभाली। इसके माध्यम से जेल के अंदर कैदियों को स्लिपर्स, कपड़े, कंबल, मेन हॉस्पिटल के रोगियों को फल, दुध, ब्रेड, बिस्किट, वॉकर्स आदि का वितरण नियमित रुप से किया। शहर की गाड़ियों एवं रास्तों पर रेडीयम के स्टिकर्स और दिशा फलक बोर्ड लगाये गये। कई प्रकार के ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित किये। युथ रेडक्रॉस सोसायटी अकोला शाखा में 2017 में अध्यक्ष पद ग्रहण कर जरुरतमंद बच्चों को साईकल, किताबों का वितरण किया।


ग्रीष्मकाल में चिलमिलाती धुप में पंछियों के पानी के लिये मिट्टी के पॉट का वितरण किया। शहर में मोबाईल पानी की केन की जल सेवा की कई जगह शुरुआत की। स्कूलो में वॉटर कूलर लगाये। माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। नेशनल ह्युमन राईटस् में भी आप सदस्य हैं।

इनके साथ नेत्रकमलांजली, विदर्भ चेंबर, मेलोडी ग्रुप, निसर्ग वैभव, श्री सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट, पक्षी प्रेमी ग्रुप आदि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में भी अग्रसर रहते है। देहदान, नेत्रदान, रक्तदान कराने हेतु वे सभी को निरंतर प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने अभी तक 30 से भी ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर समाज कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

वे स्वयं 50 से भी ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। इसको लेकर तात्कालीन राज्यमंत्री रणजीत पाटील के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रोटॅरेक्ट डिस्ट्रिक्ट व जेसीआय में भी कई अवार्ड से राष्ट्रीय अध्यक्षा के हाथों सम्मानित किया गया।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...