गणपति जी के शुभ आगमन से हर्षित हुआ मन,
विविध लड्डुओं के भोग से महके आँगन।
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूँजे हर क्षण।
श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें:
Contents
1. तिरंगा मोदक
सामग्री:
- देसी घी: 1 चम्मच (टीस्पून)
- नारियल का बुरादा: 2 कप
- शक्कर: ½ कप
- मिल्क पाउडर: 3 चम्मच
- फ़ूड कलर: लाल एवं हरा
विधि:
- एक पैन में एक चम्मच घी डालकर दो कप नारियल का बुरादा डालें और धीमी (सिम) आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें आधा कप शक्कर मिलाएं।
- हल्का पक जाने पर तीन चम्मच मिल्क पाउडर डालें और थोड़ी देर और भून लें।
- अब इस मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांट लें:
- एक भाग में हरा रंग मिलाएं।
- दूसरे भाग में लाल/केसरिया रंग मिलाएं।
- तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
- तीनों रंगों के मिश्रण को मोदक के सांचे (mould) में परत-दर-परत भरकर सेट करें और फिर डिमोल्ड कर लें।
- आपका तिरंगा मोदक तैयार है। गणपति बप्पा को भोग अर्पित कर इसका आनंद लें।
2. खजूर के लड्डू
सामग्री:
- नरम खजूर: 250 ग्राम
- भुनी हुई मूंगफली के दाने: 200 ग्राम
- भुनी हुई तिल्ली या खसखस: 50 ग्राम
- भुने हुए सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स): 100 ग्राम
- देसी घी: 1 छोटा चम्मच (टीस्पून)
विधि:
- खजूर से बीज निकाल लें और गूदे को मिक्सी में पीस लें।
- भुनी हुई मूंगफली के छिलके साफ करके उसे भी मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- भुने हुए मेवों को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- एक बड़े बाउल में पिसा हुआ खजूर, दरदरी मूंगफली और मेवे डालकर आटे की तरह अच्छी तरह गूंथकर एकसार कर लें।
- हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- तैयार लड्डुओं को भुने हुए खसखस या तिल्ली पर अच्छी तरह लपेट (roll) लें।
- भोग लगाकर इन पौष्टिक लड्डुओं (विटामिन A, B, C, K, फाइबर और पोटैशियम से भरपूर) का आनंद लें।














Leave a Reply