आइये जाने कैसे बनाए गेहूं के भूसे का ढोकला वो भी अपने घर में श्रीमती पूनम राठी द्वारा। पढ़ें, साथ ही अन्य समाजबंधुओं के साथ भी साझा करें
सामग्री-
2 कटोरी गेहूं का भूसा, 1 टेबलस्पून मोठ की दाल, 1 टेबलस्पून गेहूं का आटा, 1 टेबलस्पून लाल मिर्ची, एक टेबल स्पून घी, कटा हुआ हरा धनिया, हल्दी पाउडर, पानी आवश्यकतानुसार।
विधि-
- मोठ की दाल को 2 घंटे पहले भिगो कर रखें। एक परात में भूसा लेकर उसमें मोठ की दाल, गेहूं का आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्ची, धनिया और घी का मोहन डाल दे।
- फिर उसे गूंध लें। बाद में इसको इडली के जैसा आकार देकर बीच में से छेद करिए।
- फिर इसे इडली के पात्र में या फिर ढोकला पात्र की जाली पर रखकर 10 मिनट फुल पर और 10 मिनट सिम गैस पर पकने दें।
इसे आप तुवर दाल के साथ या फिर साॅस-चटनी के साथ भी परोस सकते हो।














Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.