नारी के सशक्तिकरण की ‘उषा’- उषा सोडानी

Date:

नारी की गरिमा का वर्णन हमारी संस्कृति में तो हमेशा किया जाता रहा है, लेकिन फिर भी आम नारी अपने अधिकारों व अपनी क्षमताओं से अनजान ही हैं। ऐसी ही नारी के मन में अपनी समाजसेवी गतिविधियों द्वारा स्वाभिमान व आत्मनिर्भरता के भाव उत्पन्न कर रही हैं, उषा सोडानी। श्रीमती सोडानी को पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी प्राप्त हुई है।

उज्जैन निवासी उषा सोडानी वर्तमान में वर्ष 2020 से पश्चिमी मप्र माहेश्वरी महिला संगठन में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारियाँ निभा रही थीं उन्हे गत दिनों अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्राप्त हुई हैं। इसके अन्तर्गत प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का वे सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। श्रीमती सोडानी का जन्म संयुक्त परिवार में हरदा जिले के छोटे क़स्बे खिड़कियाँ में मूँदडा परिवार में हुआ।

ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी लेकिन बी ए तक शिक्षा प्राप्त कर 1984 में शादी हो उज्जैन के सोडानी परिवार में बहू बन कर आ गई। गृहविज्ञान, समाज शास्त्र जैसे विषयों को पढ़कर, अपने आसपास के परिवारों को देखते मन में एक लक्ष्य था कि घर की ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करते अपने समाज की एवं अन्य ज़रूरतमंद महिलाओं के बौद्धिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, आर्थिक विकास में सहायक बन सकें।

अपने कार्यों से एक अलग पहचान स्वयं की बने। बच्चों की परवरिश, शिक्षा की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के कारण थोड़े वर्ष बाद अपना कर्मक्षेत्र सामाजिक संगठन को चुन स्थानीय महिला संगठन में 1999 में सदस्यता ली। पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सक्रियता से संगठन के कार्यों की ज़िम्मेदारी निभानी प्रारम्भ कर दी।


सेवा का चहुंमुखी दायरा

2002 में प्रचार मंत्री के पद से शुरू हो स्थानीय संगठन में सचिव पद तक धार्मिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक आयोजन की संयोजिका बन महिलाओ को उनकी कला से रूबरू कराया, आत्मविश्वास बढ़ाया। सामाजिक संगठन के कार्यों के साथ ही टूटते परिवारों में सामंजस्य स्थापित करने हेतु उज्जैन महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर चयनित हो निरंतर कार्य करते पिछले 5 वर्षों से महिला बाल विकास के सखी (OSC) केंद्र में भी कार्यरत है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में वालंटियर बन आंगनवाड़ियों, श्रमिक बस्तियों, विद्यालय, कालेज के विद्यार्थियों को शासन द्वारा मिलने वाली न्यायिक सुविधाओं की जानकारी, न्याय दिलाने में सहायता भी प्राथमिकता से दिलाई जा रही है। नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीश के साथ बैठ केस काउंसलिंग का अवसर भी उन्हे मिला।


ऐसे प्रारम्भ हुई सेवा यात्रा

वर्ष 2008 में उज्जैन जिला महिला संगठन में सदस्यता ली और 2009 में प्रथम सामूहिक विवाह में स्थानीय सचिव रहते महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2010 में प्रदेश अध्यक्ष अनु बाहेती के कार्यकाल में प्रदेश संगठन की सदस्यता प्राप्त की। ओंकारेश्वर में चुनरी महोत्सव कार्यकारिणी बैठक के अवसर पर उज्जैन जिले से शोभायात्रा का नेतृत्व करते बैनर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला संयुक्त मंत्री के पद पर रहते प्रदेश के 2 दिवसीय अधिवेशन-आगाज़-2014 में संयोजक बन कोष एकत्र एवं आवास व्यवस्था की ज़िम्मेदारी अपनी टीम के साथ सम्भाली। वर्ष 2016 में सृजन सेतु इंदौर में शोभा यात्रा में किरण बेदी बन आकर्षण का केंद्र रहीं। वर्ष 2010 में प्रदेश संगठन की सदस्यता ली। गोहाटी रा. काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिये जिले की रश्मि लोया को लगातार प्रोत्साहन प्रदान किया जिससे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

वर्ष 2017 में प्रदेश आंचलिक उपाध्यक्ष चयनित हुई और प्रदेश अध्यक्ष अरुणा बाहेती के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को टीम के साथ पूर्ण किया। एकादश सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना गगरानी के शपथ विधि- समारोह दो दिवसीय संकल्प बैठक उज्जैन में स्वागत मंत्री व यातायात समिति की संयोजक की भूमिका निभाई। ‘‘सिद्धि एक प्रसिद्ध प्रकल्प’’ महेश नवमी पर गुलाब शरबत द्वारा विश्व रिकार्ड बनाने में संगठन की प्रतिभागिता निभाई। दूसरे विश्व रिकार्ड समाधान में 11 पैड वेण्डिंग मशीन जिले में लगवाने में अहम भूमिका निभाई।


सभी के सहयोग का परिणाम

गत दिनों पश्चिमी मप्र माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक में श्रीमती सोडानी सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुनी गई। इस उपलब्धि पर श्री सोडानी ने चर्चा में कहा कि इतना सब करते जो संतोष मिलता है, उसे व्यक्त नहीं किया जा सकता। मेरी इस सेवा यात्रा में मेरा सबसे बड़ा सहयोगी मेरा परिवार तथा मेरी देवरानी कविता रही है। जिनके कारण जिम्मेदारियों का निर्वहन होता है। अब जब प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, तो सभी के सहयोग से संगठन का नाम ऊॅचाइयों पर पहुचाना है।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...