तिल और गुड़ के लड्डू संक्रांति पर बनाए जाते हैं। ये खाने में तो लाजवाब हैं ही साथ में स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। सफेद तिल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें ख़ासतौर पर कैल्शियम बहुतायत में होता है। तो आप भी बनाइए इस बार तिल-गुड़ के लड्डू।
सामग्री (लगभग 14 लड्डू के लिए)
सफेद तिल 1 कप, बादाम 1/4 बड़े चम्मच, गुड 3/4 कप, पानी 1/4 कप, घी 1/2 छोटा चम्मच
विधि
- कढ़ाई को गरम करें। अब इसमें मध्यम आँच पर तिल को भूनें। तिल चटकता है तो आप थोड़ा ध्यान से भूनें। इस प्रक्रिया में लगभग 5 मिनट का समय लगता है। भूने तिल को अलग रखें।
- बादाम को भी मध्यम आँच पर हल्का सा भून लें।
- बादाम को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। बादाम के छिलके न हटाएं क्योंकि बादाम के छिलकों में बहुत पौष्टिक तत्व होते हैं।
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में पानी और गुड़ को उबालें। जब गुड़ पानी में अच्छे से मिल जाए तो इसमें घी डालें और लगभग 2 मिनट के लिए और पकाएं। गुड़ का शीरा थोड़ा गाढ़ा हो जाना चाहिए।
- अब इस चाशनी में भूना तिल और दरदरा पिसा बादाम डालें और अच्छे से मिलाएँ। आधे मिनट लगातार चलाते हुए पकाएँ। अब आँच बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें लगभग 2-3 मिनट लगते हैं।
- अपनी हथेली पर ज़रा सा घी लगाकर चिकना कीजिए। अब तकरीबन 1 बड़ा चम्मच तिल का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उंगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें।
- स्वादिष्ट तिल के लड्डू अब तैयार हैं। इन लड्डू को कई हफ्तों तक रख कर खाया जा सकता है।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.