आईये जाने कैसे बनाए स्वादिष्ट तिरंगी बर्फी वो भी घर पर, हमारे इस स्तम्भ में।
तिरंगी बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –
500 आम मावा (खोया), 250 आम शक्कर, 100 आम घी, कटे हुए बादाम, कटे हुए पिस्ता, कटे हुए काजू, दो चम्मच नारियल बूरा, 2 से 3 बूंद खाने वाला हरा रंग फूड ग्रेड, 2 से 3 बूंद खाने वाला केसरिया रंग फूड ग्रेड, दो चुटकी केसर, 2 से 3 चांदी वर्क की पत्ती
सजावट के लिए – केसर, नारियल बूरा और पिस्ता मे सजाएं।

तिरंगी बर्फी बनाने की विधि –
- एक कढ़ाई में घी गर्म करें, गर्म घी में बादाम, पिस्ता और काजू को भून लें। इसे अलग निकाल लें। फिर उसी कढ़ाई में मावा भूनें। हल्का गुलाबी होने पर, मावे में शक्कर डालकर चलाएं, जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
- फिर मावे को तीन हिस्सों में बांट लें। मावे के एक हिस्से में हरा रंग, एक हिस्सा बिना रंग का सफेद रखें, एक हिस्से में केसरिया रंग और थोड़ा केसर मिलाएं।
- अब एक थाली में घी लगाएं और थाली में सबसे पहले हरे रंग के मावे की परत बिछाएं। फिर सफेद मावा और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत बिछाएं। बाद में मावे पर ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर चांदी का वर्क लगाकर मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर पेश करें।
– पूनम राठी, नागपुर (महाराष्ट्र)










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.